trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02569996
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Kurukshetra News: इनकी चूड़ी की जाएगी टाइट, किसके लिए बोले CM नायब सैनी

Haryana News: CM सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान, लोकतंत्र, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति या कोई भी ऐसी संवैधानिक संस्था को नहीं छोड़ा, जिसका अपमान न किया हो. उन्होंने शुगर मिल के भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और किसी भी भ्रष्टाधिकारी को नहीं बक्शा जाएगा.

Advertisement
Kurukshetra News: इनकी चूड़ी की जाएगी टाइट, किसके लिए बोले CM नायब सैनी
Zee Media Bureau|Updated: Dec 22, 2024, 06:09 PM IST
Share

Kurukshetra News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लाडवा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी. साथ ही मौके पर अधिकारियों को उनके निवारण के आदेश भी दिए. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनी हैं और जिन लोगों के कोई काम अधूरे थे या कोई समस्या थी उनके निवारण के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं.

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को देश के लोगों ने नकारा दिया है और अब उन पर ट्वीट करने के सिवा और कोई काम नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश का विकास होगा और कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का विकास हो. कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर राज किया है, लेकिन जिस प्रकार से विकास की गति चलनी चाहिए थी, उस प्रकार से कांग्रेस ने अपने राज में विकास के काम नहीं किया है. साथ ही यह भी कहा कि बहुत ही धीमा काम उनके राज में चला है. 

ये भी पढ़ें: Faridabad Municipal Corporation Elections: 33 साल बाद होंगे फरीदाबाद नगर निगम चुनाव, वॉर्ड किए गए आरक्षित

 

उन्होंने कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से देश विकास के नए आसमान छू रहा है. इसके साथ ही विकास की गति तेजी से चल रही है. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अब जो रास्ता राहुल गांधी और कांग्रेस ने चुना है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. यह लोकतंत्र में नहीं है और अब कांग्रेस को लगने लगा है कि उनका 2029 में भी कोई भविष्य नहीं है.  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान, लोकतंत्र, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति या कोई भी ऐसी संवैधानिक संस्था को नहीं छोड़ा, जिसका अपमान न किया हो. उन्होंने शुगर मिल के भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और किसी भी भ्रष्टाधिकारी को नहीं बक्शा जाएगा. उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी चूड़ी टाइट की जाएगी.

INPUT: DARSHAN KAIT

Read More
{}{}