trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02636960
Home >>लोकतंत्र

Chandni Chowk Election Result 2025 Live: चांदनी चौक पर AAP का कब्जा, BJP को बड़े मार्जन से हराया

Chandni Chowk Assembly Election Result 2025 Update: चांदनी चौक सीट पर आप के पुनर्दीप सिंह साहनी ने बीजेपी के सतीश जैन को 16572 वोटों के अंतर से हराया है. आप के पुनर्दीप सिंह साहनी ने 38993 वोट हासिल किए और बीजेपी से सतीश जैन को 22421 वोट मिले.

Advertisement
Chandni Chowk Election Result 2025 Live: चांदनी चौक पर AAP का कब्जा, BJP को बड़े मार्जन से हराया
Renu Akarniya|Updated: Feb 08, 2025, 02:56 PM IST
Share
Chandni Chowk Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live: चांदनी चौक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. यह चांदनी चौक (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का एक हिस्सा है. यह निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है. AAP, BJP और कांग्रेस इस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य राजनीतिक दल हैं.
 
चांदनी चौक सीट पर आप के पुनर्दीप सिंह साहनी ने बीजेपी के सतीश जैन को 16572 वोटों के अंतर से हराया है. आप के पुनर्दीप सिंह साहनी ने 38993 वोट हासिल किए और बीजेपी से सतीश जैन को 22421 वोट मिले.
 
चांदनी चौक से विजेता उम्मीदवार (Chandani Chowk Winner Candidate)
प्रयाशी के नाम पार्टी हार/जीत
पुनर्दीप सिंह साहनी AAP जीत
सतीश जैन BJP हार
मुदित अग्रवाल Cong. हार
खालिद उर रेहमान
NCP
हार
 
चांदनी चौक में किसका रहा दबदा? 
दिल्ली में परिसीमन के बाद 1993 में इस अस्तित्व में आई, इस सीट पर अब तक सात बार चुनाव हो चुके हैं. 1993 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. यह जीत बीजेपी की पहली और आखिरी जीत थी. इस सीट पर उसके बाद से साल 1998, 2003, 2008, 2013 में कांग्रेस के प्रहलाद सिंह साहनी ने जीत दर्ज की. 
 
इसके बाद से इस सीट पर साल 2015 से आप का दबदबा है. 2015 में अलका लांबा ने जीत दर्ज की थी, जिन्होंने साल 2019 में आप छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी. वहीं 2020 में प्रहलाद सिंह साहनी ने जीत हासिल की. 
 
2020 के विधानसभा चुनाव में AAP के प्रहलाद सिंह साहनी ने 29,584 वोटों के अंतर से सीट जीती प्रहलाद सिंह साहनी को 65.92% वोट शेयर के साथ 50,891 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी के सुमन कुमार गुप्ता को हराया, जिन्हें 21,307 वोट (27.60%) मिले. 2015 के विधानसभा चुनावों में, AAP की अलका लांबा ने सीट जीती और उन्हें 49.35% वोट शेयर के साथ 36,756 वोट मिले. भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता को 18,469 वोट (24.80%) मिले और वह उपविजेता रहे. अलका लांबा ने सुमन कुमार गुप्ता को 18,287 वोटों के अंतर से हराया. अब अलका लांबा कांग्रेस पार्टी की नेता है और कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार है. 
 
चांदनी चौक में कुल मतदाता
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में कुल मतदाता 122477 हैं. इनमें से 66829 पुरुष, 55630 महिला और 18 थर्ड जेंटर वोटर हैं. 
Read More
{}{}