trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02175455
Home >>लोकतंत्र

Haryana Congress Candidate: हरियाणा में कांग्रेस के ये उम्मीदवार दे सकते हैं BJP को टक्कर, देखें लिस्ट

Congress Candidates List: हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज दिल्ली में की गई. जिसमें हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ. जानें बैठक में किन नामों पर चर्चा हुई

Advertisement
Haryana Congress Candidate: हरियाणा में कांग्रेस के ये उम्मीदवार दे सकते हैं  BJP को टक्कर, देखें लिस्ट
Vinod Lamba|Updated: Mar 27, 2024, 11:31 PM IST
Share

Haryana Congress Candidates 2024: हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज दिल्ली में की गई. जिसमें हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ. हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास की अध्यक्षता में बैठक हुई. सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक हरियाणा कांग्रेस में चुनाव को लेकर इन नामों पर चर्चा हुई. देखें लिस्ट. 

Hisar Congress Candidate: सूत्रों के मुताबिक हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह या चंद्रप्रकाश (पूर्व ias) दावेदार हो सकते हैं. 

Sonipat Congress Candidate: वहीं सोनीपत लोकसभा सीट से बाबा सतपाल ब्रह्मचारी या कर्नल पुरोहित को टिकट दी जा सकती है. 

Sirsa Congress Candidate: सिरसा लोकसभा सीट से जरनैल सिंह या विधायक शीशपाल केहारवाल दावेदार- सूत्र

Rohtak-Ambala Congress Candidate: सूत्रों के मुताबिक रोहतक और अंबाला से एक-एक नाम दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा के नाम पर मंथन.

Gurugram Congress Candidate: सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम से कैप्टन अजय सिंह यादव, राव दान सिंह या वर्धन यादव दावेदार.

Karnal Congress Candidate: करनाल लोकसभा सीट से वीरेंद्र राठौड़ मराठा, चाणक्य पडित या भुल्ले शाह के नामों पर चर्चा - सूत्र

ये भी पढ़ें: AAP का प्रदर्शन, सुशील गुप्ता हिरासत में तो अनुराग ढांडा को लगी चोट, देखें फोटो

Faridabad Congress Candidate: सूत्रों के मुताबिक फरीदाबाद से करण दलाल या विजय प्रताप सिंह के नामों पर चर्चा.

Mahendragarh-Bhiwani Congress Candidate: महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सीट से श्रुति चौधरी या रावदान सिंह दावेदार - सूत्र

Read More
{}{}