trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02421073
Home >>लोकतंत्र

Haryana Congress List: कांग्रेस ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट, BJP के मुकेश शर्मा को टक्कर देंगे मोहित ग्रोवर

Haryana Congress Candidates Second List:  कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक का आयोजन हुआ. जिसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. 

Advertisement
Haryana Congress List: कांग्रेस ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट, BJP के मुकेश शर्मा को टक्कर देंगे मोहित ग्रोवर
Renu Akarniya|Updated: Sep 08, 2024, 11:21 PM IST
Share

Haryana Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक का आयोजन हुआ. जिसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. 

इन उम्मीदवारों को कांग्रेस ने दिया मौका

निर्वाचन क्षेत्रों के नाम उम्मीदवारों के नाम
थानेसर  अशोक अरोड़ा 
गनौर  कुलदीप शर्मा
उचाना कलां बृजेंद्र सिंह
टोहाना  परमवीर सिंह 
तोशाम  अनिरुद्ध चौधरी 
महम   बलराम डांग
नांगल चौधरी  श्रीमती मंजू चौधरी 
बादशाहपुर  र्धन यादव 
गुरूग्राम  मोहित ग्रोवर

ये भी पढ़ें: Haryana Congress List: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट; भूपेंद्र हुड्डा,विनेश का नाम

जुलाना से विनेश फोगट को दी टिकट 
बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें गढ़ी सांपला-किलोई से पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा, होडल से पीसीसी प्रमुख उदय भान को और जुलाना से विनेश फोगट को मैदान में उतारा.

5 अक्टूबर 2024 को होंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव 
हरियाणा में 5 अक्टूबर 2024 को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं और जिसका रिजल्ट 8 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाने हैं. वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है. इसके बाद 13 सितंबर को जांच होगी.

हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}