trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02636840
Home >>लोकतंत्र

Gokalpur Assembly Election Results 2025 Updates: गोकलपुर में आम आदमी पार्टी की फिर जीत, सुरेंद्र चौधरी ने कायम रखी पकड़

Gokalpur Assembly Election Results 2025 Updates: गोकलपुर सीट पर पहले भी आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है, और इस बार भी पार्टी ने यह सीट अपने पास बनाए रखी. सुरेंद्र चौधरी की जीत दर्शाती है कि दिल्ली में AAP की नीतियां, खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी के मुद्दे अभी भी लोगों को प्रभावित कर रहे हैं.   

Advertisement
Gokalpur Assembly Election Results 2025 Updates: क्या गोकलपुर फिर बनेगा BJP का गढ़ या AAP का चलेगा जादू
Gokalpur Assembly Election Results 2025 Updates: क्या गोकलपुर फिर बनेगा BJP का गढ़ या AAP का चलेगा जादू
PUSHPENDER KUMAR|Updated: Feb 08, 2025, 05:32 PM IST
Share

Gokalpur Assembly Election Results 2025 Updates: दिल्ली की गोकलपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुरेंद्र चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है. वे पहली बार विधायक बने हैं, जिससे यह साफ हो गया कि जनता ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है और AAP के विकास मॉडल को फिर से समर्थन दिया है. गोकलपुर सीट पर पहले भी आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है, और इस बार भी पार्टी ने यह सीट अपने पास बनाए रखी. सुरेंद्र चौधरी की जीत दर्शाती है कि दिल्ली में AAP की नीतियां, खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी के मुद्दे अभी भी लोगों को प्रभावित कर रहे हैं. गोकलपुर में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देने के बाद, चौधरी ने यह जीत दर्ज की. अब देखना होगा कि पहली बार विधायक बने सुरेंद्र चौधरी अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए क्या कदम उठाते हैं और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।कौन आगे और कौन पीछे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब तक की गिनती के अनुसार भाजपा से प्रवीण  निमेष 80504  वोट से जीत दर्ज की है, जबकि दूसरे उम्मीदवार भाजपा से प्रवीण निमेष को 72297  वोट मिली है. 

पिछले चुनाव में किसका था दबदबा?

गोकलपुर सीट पर पिछले चुनाव में 'आप' से सुरेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की थी. इस बार भी उन्होंने ही जीत दर्ज की है.

किसे कितने वोट मिले?

अब तक के आंकड़ों के अनुसार

प्रवीण निमेष ( भाजपा )   – 72297 वोट

सुरेंद्र कुमार ( आप )      – 80504 वोट

प्रमोद कुमार जयंत  ( कांग्रेस )    – 5905 वोट

फाइनल रिजल्ट कब तक?

अंतिम नतीजे शाम 5 तक घोषित किए जाने की संभावना है. गोकलपुर सीट पर इस बार कितने बदलाव होते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें.

 

गोकलपुर सीट पर विधायकों की सूची

वर्ष                                      चुने गये विधायक का नाम                 पार्टी संबद्धता

2025                                       सुरेंद्र कुमार                               आप  

2020                                       सुरेंद्र कुमार                               आप  

2015                                       फतेह सिंह                                आप

2013 रणजीत सिंह कश्यप                    भाजपा

2008                                     सुरेंद्र कुमार                              बीएसपी 

 

ये भी पढ़िए- मुस्तफाबाद सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में कौन मारेगा बाजी, जानिए किसकी होगी जीत

Read More
{}{}