trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02125848
Home >>लोकतंत्र

Lok Sabha Election 2024: AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति, जानें किस राज्य में किसे मिली कितनी सीट

Lok Sabha Election 2024:आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं हरियाणा की 10 सीटों में 9 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर AAP चुनाव लड़ेगी.

Advertisement
Lok Sabha Election 2024: AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति, जानें किस राज्य में किसे मिली कितनी सीट
Balram Pandey|Updated: Feb 24, 2024, 12:04 PM IST
Share

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है. AAP-कांग्रेस ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, गोवा, चंडीगढ़ और गुजरात में सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP की तरफ से संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मौजूद रहे तो वहीं कांग्रेस की ओर से अरविंदर सिंह लवली, मुकुल वासनिक और दीपक बाबरिया PC में शामिल हुए. दिल्ली में AAP 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं हरियाणा की 10 सीटों में 9 में कांग्रेस और एक सीट पर AAP चुनाव लड़ेगी.

 

दिल्ली में 4-3 का फॉर्मूला 
राजधानी दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच 4-3 के फॉर्मूले पर बात बन गई है. 23 फरवरी को दिल्ली में हुई बैठक में भी इस बात की जानकारी सामने आई थी कि AAP दिल्ली की 4 सीटों पर और कांग्रेस दिल्ली की 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. अब AAP-कांग्रेस जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का अधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. 

इन 4 सीटों पर AAP उतारेगी उम्मीदवार 
1. नई दिल्ली 
2. साउथ दिल्ली
3. वेस्ट दिल्ली 
4. ईस्ट दिल्ली

इन 3 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
1. चांदनी चौक
2. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
3. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली 

गुजरात में किसे कितनी सीट मिलीं
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर 24 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. भावनगर और भरूच दो सीटों पर AAP चुनाव लड़ेगी.

चंडीगढ़ में
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी.

हरियाणा में AAP को एक सीट
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. वहीं AAP एक सीट कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेगी. 

गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस
गोवा में कांग्रेस सभी दो सीटों में चुनाव लड़ेगी. AAP साउथ गोवा में अपने घोषित उम्मीदवार का नाम वापस लेगी.

 

 

Read More
{}{}