trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02003226
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Mahendragarh News: भाजपा और अहीरवाल के लिए आज बड़ा दिन, होगी इतिहास की सबसे बड़ी रैली

Mahendragarh News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भाजपा की विकसित भारत जन विश्वास रैली होने जा रही है. इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब लोगों को संबोधित करेंगे.  

Advertisement
Mahendragarh News: भाजपा और अहीरवाल के लिए आज बड़ा दिन, होगी इतिहास की सबसे बड़ी रैली
Zee Media Bureau|Updated: Dec 10, 2023, 10:28 AM IST
Share

Mahendragarh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आज महेंद्रगढ़ के गांव दौंगडा अहीरवाल में एक विशाल रैली होने जा रही है. इस रैली का आयोजन नांगल चौधरी विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव कर रहे हैं. इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब लोगों को संबोधित करेंगे.

2024 के चुनाव के लिए अहम रैली
आज होने वाली रैली दौंगडा अहिर गांव में हो रही है, जोकि आने वाली 2024 के चुनाव को मध्य नजर रखते हुए एक अहम रैली मानी जा रही है. नांगल चौधरी विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव दो बार नांगल चौधरी से विधायक रह चुके हैं और आने वाले 2024 के चुनाव में लोकसभा की उनकी दावेदारी के रूप में इस रैली को देखा जा रहा है. दौंगडा अहिर के 6 एकड़ में बने खेल ग्राउंड में यह रैली आयोजित की जा रही है और रैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Haryana Guest Teachers Protest: यमुनानगर में गेस्ट टीचर्स का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, CM से मिलने की मिली तारीख

अभय सिंह की लोकसभा चुनाव की दावेदारी दांव पर
आज की रैली भाजपा और अहीरवाल के लिए एक बड़ी रैली होगी और इसके राजनीतिक मायने हैं. एक तरफ जहां आज की होने वाली रैली नांगल चौधरी विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव की 2024 के लोकसभा चुनाव की दावेदारी दांव पर है. वहीं दूसरी तरफ यदि रैली सफल होती है तो अहीरवाल में राव इंद्रजीत सिंह के बाद एक बड़ा नेता बनकर डॉक्टर अभय सिंह यादव जनता के सामने होंगे. 

इस रैली को सफल बनाने के लिए विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव पिछले डेढ़ महीने से महेंद्रगढ़ जिले के गांव गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे थे और आज इस रैली में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. आयोजन कर्ताओं का दावा है कि आज की रैली महेंद्रगढ़ जिले के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी.

Input: Karamvir Singh

Read More
{}{}