Sirsa News: ट्रेंड यूनियनों के आह्वान पर आज कर्मचारियों ने अपनी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को शुरू करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. सबसे पहले आज सुबह हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 2:20 पर चलने वाली सिरसा से चंडीगढ़ बस को रोककर हड़ताल का बिगुल बजा दिया है. इस हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बस नहीं मिलने के कारण यात्री निराश नजर आए.
कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जा रहा
सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य मदन लाल , अशोक कुमार और दर्शना रानी ने बताया कि सरकार को बार-बार चेताने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जा रहा है. उसी रोष स्वरूप कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि आज सुबह चंडीगढ़ जाने वाली बस को रोककर हड़ताल की शुरुआत की गई. उन्होंने सरकार को चेतावनी और अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की जल्द से जल्द मांगों को माना जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे.
ये भी पढ़ें- महिपालपुर स्थित अर्जुन कैंप में पड़ोस के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं
बता दें कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में से- देश प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए स्थाई कानून बनाया जाए. पुरानी पेंशन बहाल हो, सभी जन सेवाओं के विभाग को सरकार निजी हाथों मे बेचना सरकार बंद करे और सरकारी खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती, श्रम कानूनों को तोड़ना बंद करने सहित अलग-अलग विभागीय यूनियन की राज्य और केंद्रीय स्तरीय अलग-अलग अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं.
Input- VIJay Kumar
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!