Delhi News: राजधानी दिल्ली में मानसून का समय चल रहा है और जहां हर दिन दिल्ली के अलग-अलग जगह पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं अब यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद दक्षिण-पूर्व जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा कालिंदी कुंज यमुना घाट पर नाव लाकर रखा गया है ताकि जब यमुना में जल स्तर बढ़ने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम किए गए हैं. हालांकि यमुना में पानी बढ़ने की वजह से यमुना के पानी में दिखने वाला झाग का स्तर भी कम हुआ है और पानी भी पहले से साफ दिखाई दिया. अक्सर जब यमुना में बारिश के दौरान जल स्तर बढ़ता है तो यमुना साफ हो जाती है लेकिन जब जल स्तर घट जाता है उसके बाद फिर यमुना का हाल बदहाल हो जाता है.