trendingVideos02124298/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana
Videos

Haryana Budget: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पेश किया बजट, यहां देखें महत्वपूर्ण जानकारी

Haryana Budget 2024-25: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का आज चौधा दिन है, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बजट पेश करते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी है. इस बार बजट पहले की बजाय 11 प्रतिशत अधिक है, वहीं इस बार कोई नया टैक्स भी सरकार की तरफ से नहीं लगाया गया है. 1 लाख 89 हजार 800 करोड़ का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेवेन्यू के बारे में भी जानकारी दी है. साथ ही सीएम ने सदन में कहा कि वर्ष 2014-15 से वर्ष 2023-24 की अवधि में, सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वार्षिक चक्रवृद्धि दर स्थिर मूल्यों (2011 के मूल्यों) पर 6.1 प्रतिशत रही है, जो वर्ष 2014-15 के 3,70,535 करोड़ से वर्ष 2023-24 में बढ़कर 6,34,027 करोड़ होने का अनुमान है.

Video Thumbnail
Share
Advertisement
Read More