Rekha Gupta Yamuna Aarti: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार शाम को अपनी कैबिनेट के साथ वासुदेव घाट पहुंचीं. उन्होंने यमुना आरती में शिरकत की. उन्होंने कहा कि वह यमुना को साफ करने के संकल्प को दोहरा रही हैं. यमुना मैया के पुराने साकार रूप में लाया जाएगा और उसके लिए जो भी संसाधन लगेंगे, उसकी व्यवस्था की जाएगी.