trendingNow12617079
Hindi News >>देश
Advertisement

Republic Day Parade: एयरफोर्स का शौर्य, आर्मी की हुंकार और संस्कृति की झलक...कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की 'सुप्रीम पावर'

Republic Day Parade 2025 Live: गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल कर्तव्य पथ पर परेड आयोजित की जाती है. इस ब्लॉग में हम आपको लाइव परेड दिखाएंगे, साथ ही पल-पल के तमाम अपडेट्स भी देंगे. 

Republic Day Parade: एयरफोर्स का शौर्य, आर्मी की हुंकार और संस्कृति की झलक...कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की 'सुप्रीम पावर'
Tahir Kamran|Updated: Jan 26, 2025, 02:39 PM IST
Share
LIVE Blog

Republic Day Parade: भारत के 76वे गणतंत्र दिवस पर रविवार को आयोजित भव्य परेड में कर्तव्य पथ पर देश की सैन्य शक्ति के साथ ही सांस्कृतिक विविधता, सरकारी योजनाओं की सफलता और महिला सशक्तीकरण की झलक देखने को मिली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि के रूप में पधारे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य स्थल से रवाना हुए और इसके साथ ही परेड का औपचारिक रूप से समापन हो गया. 

समारोह में मुर्मू के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी समेत उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और देश-विदेश के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. परेड समारोह के लिए मुर्मू और सुबियांतो पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे. यह परंपरा 40 साल के अंतराल के बाद 2024 में फिर से शुरू की गई थी. इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं. 

पूरी परेड का वीडियो यहां देखिए

Read More
{}{}