MP National Awards 2024-25: मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग की तरफ से साल 2024 और 2025 के लिए 8 बड़े राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है. यह सम्मान उन लोगों को दिए जाते हैं. जिन्होंने फिल्म, संगीत, तकनीक, हिंदी साहित्य और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान दिया है. ये पुरस्कार देश और विदेश में कला, भाषा और समाज के लिए काम कर रहे लोगों को सम्मानित करने के मकसद से दिए जाते हैं.
इस बार 2024 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को गीत लेखन के लिए दिया जाएगा. वहीं, 2025 में फिल्म निर्देशन के लिए यह सम्मान संजय लीला भंसाली को मिलेगा. राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 2024 में संगीतकार जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय और 2025 में गायक सोनू निगम को दिया जाएगा. इसके अलावा अन्य सम्मान भी हिंदी और तकनीक को बढ़ावा देने वाले भारतीय और प्रवासी भारतीयों को मिलेंगे.
कला की उत्कृष्टता का प्रतीक
सरकार का कहना है कि इन सम्मानों के जरिए हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाया जा रहा है. किशोर कुमार और लता मंगेशकर जैसे बड़े कलाकारों के नाम पर दिए जाने वाले ये पुरस्कार रचनात्मकता और कला की उत्कृष्टता का प्रतीक हैं. खास बात यह है कि इनमें से कुछ सम्मान ऐसे लोगों को भी दिए जाते हैं जो विदेशों में रहकर हिंदी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, साथ ही तकनीक के क्षेत्र में हिंदी को मजबूत बना रहे हैं.
कहां-कहां होगा आयोजन?
1. इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, 28 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा.
2. खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा.
3. भोपाल में राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा.
4. इसके अलावा, अन्य 5 सम्मान 14 सितंबर 2025 को दिवस पर आयोजित किया जाएगा.
2024 के लिए सम्मान घोषित
1. किशोर कुमार सम्मान (गीत लेखन): प्रसून जोशी (दिल्ली)
2. लता मंगेशकर सम्मान (संगीत निर्देशन): शंकर-एहसान-लॉय (मुंबई)
3. महात्मा गांधी सम्मान: आनंदधाम संस्था (भोपाल)
4. सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: प्रशांत पोळ (जबलपुर)
5. निर्मल वर्मा सम्मान: रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया)
6. फादर कामिल बुल्के सम्मान: डॉ. इंदिरा गाजिएवा (रूस)
7. गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. राधेश्याम नापित (शहडोल)
8. हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. केसी अजय कुमार (तिरुवनंतपुरम)
2025 के लिए सम्मान घोषित
1. किशोर कुमार सम्मान (निर्देशन): संजय लीला भंसाली (मुंबई)
2. लता मंगेशकर सम्मान (पार्श्व गायन): सोनू निगम (मुंबई)
3. महात्मा गांधी सम्मान: पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम (पुणे)
4. सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: लोकेन्द्र सिंह राजपूत (भोपाल)
5. निर्मल वर्मा सम्मान: डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड)
6. फादर कामिल बुल्के सम्मान: पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे (श्रीलंका)
7. गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे (भोपाल)
9. हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. विनोद बब्बर (दिल्ली)
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी। आपके जिले Bhopal की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!