Chhattisgarh Mandi Bhav Today: छत्तीसगढ़ के किसान भाईयों और व्यापारियों के लिए मंडी भाव की जानकारी बहुत जरूरी होती है. इससे उन्हें अपनी फसल सही समय पर अच्छे दामों में बेचने का मौका मिलता है. अगर मंडी में रेट का सही अंदाजा हो, तो नुकसान से बचा जा सकता है और मुनाफा भी अच्छा होता है. आज के समय में जब खेती की लागत बढ़ गई है, तो ऐसे में मंडी का भाव जानना और भी जरूरी हो गया है. खासकर छोटे किसानों के लिए ये जानकारी सोने पे सुहागा साबित हो सकती है.
आज हम आपको बताएंगे कि छत्तीसगढ़ की प्रमुख मंडियों में आज के ताजा भाव क्या चल रहे हैं. अनाज, दाल, सब्जियां और तिलहन इन सभी फसलों के रेट रोजाना बदलते रहते हैं, इसलिए समय-समय पर इनकी जानकारी लेते रहना जरूरी है. अगर आप दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर या किसी और मंडी में फसल बेच रहे हों, यहां से आपको सही रेट की जानकारी मिल जाएगी. इससे आप बाजार की चाल को समझकर सही फैसला ले पाएंगे और अपनी मेहनत का पूरा दाम पा सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां अनाज-सब्जी के भाव क्विंटल अनुसार के अनुसार दिए गए हैं.
अनाज व तिलहन
फसल का नाम | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
---|---|---|
धान (सरना) | 2000 | 2000 |
धान (I.R. 36) | 1850 | 1850 |
धान (1001) | 1800 | 1800 |
धान (MTU-1010) | 1548 | 1600 |
गेहूं | 2306 | 2306 |
सोयाबीन | 3900 | 3900 |
मक्का | 1900 | 2100 |
फसल का नाम | न्यूनतम भाव | औसत भाव | अधिकतम भाव |
---|---|---|---|
केला | 2000 | 2250 | 2500 |
सब्जी का नाम | न्यूनतम भाव | औसत भाव | अधिकतम भाव |
---|---|---|---|
भिण्डी | 2500 | 2750 | 3000 |
प्याज | 1500 | 1700 | 1900 |
तुरई | 1800 | 2000 | 2200 |
परवल | 2500 | 2750 | 3000 |
कुम्हड़ा | 800 | 900 | 1000 |
टमाटर | 1800 | 2000 | 2200 |
करेला | 2000 | 2500 | 3000 |
पालक भाजी | 1800 | 1900 | 2000 |
मूली | 1800 | 2000 | 2200 |
पत्ता गोभी | 2000 | 2250 | 2500 |
फूल गोभी | 2500 | 2750 | 3000 |
शिमला मिर्च | 3000 | 3250 | 3500 |
मुनगा (सहजन) | 2000 | 2200 | 2400 |
नींबू | 10000 | 12500 | 15000 |
आलू | 1400 | 1600 | 1800 |
अन्य हरी सब्जियाँ | 1500 | 1750 | 2000 |
Disclaimer: यहां दिए गए भाव व्यापारियों की जानकारी के मुताबिक दिए गए हैं. इनके भाव में उतार चढ़ाव हो सकता है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!