trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh12439571
Home >>Madhya Pradesh - MP

भगवान राम के ननिहाल से बागेश्वर धाम आए रामनामी संप्रदाय के भक्त, इस कारण है इनकी अलग पहचान

Chhatarpur News: भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से रामनामी संप्रदाय के लोग MP के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने संप्रदाय के लोगों का स्वागत किया. जानिए क्यों इस संप्रदाय के लोग अनोखे राम भक्त हैं और क्या इनकी खासियत है. 

Advertisement
chhatarpur news
chhatarpur news
Ruchi Tiwari|Updated: Sep 21, 2024, 03:22 PM IST
Share

Ramnami Sampradaya People Reach Bagehswar Dham: भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से कुछ अनोखे भक्त मध्य प्रदेश पहुंचे. MP के छतरपुर जिला स्थित मशहूर बागेश्वर धाम में रमनामी संप्रदाय के लोगों का दल पहुंचा. इस दौरान धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी का स्वागत किया. इस दौरान संप्रदाय के लोगों ने उन्हें मोर के पंखों से बनी टोपी और शॉल भेंट की. 

बागेश्वर धाम पहुंचे रामनामी संप्रदाय के भक्त
भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के चन्द्रखुड़ी नगरी से रामनामी संप्रदाय के भक्त बागेश्वर धाम पहुंचे. इस मौके पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह  संप्रदाय अपने रोम-रोम में भगवान श्रीराम को बसाए है इसलिए यह हमेशा अतिप्रिय है. बालाजी से मिलने आया रामनामी संप्रदाय अत्यंत सौभाग्यशाली है. रामजी का ननिहाल इनका गांव है. माता कौशल्या की कृपा इस संप्रदाय पर हमेशा बनी रहे. रामनामी संप्रदाय मूर्ति पूजा पर भरोसा नहीं करता. उसका मानना है कि शरीर ही मंदिर है और शरीर में जो रामनाम अंकित कराया है वहीं भगवान विराजमान हैं. 

क्या है रामनामी संप्रदाय की अलग पहचान
रामनामी संप्रदाय की अपनी अलग पहचान है. रामनामी संप्रदाय के लोग भगवान राम की पूजा करते हैं. इस संप्रदाय के लोग अपने शरीर पर राम शब्द का गुदना (टैटू) बनवाते हैं. साथ ही राम शब्द छपा हुआ शॉल और मोर के पंखों से बनी टोपी पहनते हैं. इस संप्रदाय के लोग अपने घरों की दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों पर भी राम नाम लिखते हैं. 

ये भी पढ़ें-  भगवान हनुमान को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर, एस्ट्रोलॉजर रुचिका अरोड़ा से जानिए वजह 

बागेश्वर धाम पहुंचे रामनामी संप्रदाय के लोगों ने बताया कि वह शरीर पर गहनों की जगह पर गोदना गोदवाते हैं. उन्होंने भगवान राम को अपने शरीर में बसाया है. भगवान राम इस संप्रदाय के रोम-रोम में बसे हैं. एक माता जी ने बताया कि उन्होंने शरीर में इसलिए गहनों की आकृति बनवाई है ताकि उनकी मृत्यु होने के बाद भी उनके शरीर से गहने न उतरे जा सकें. 

इनपुट- छतरपुर से हरीश गुप्ता की रिपोर्ट, ZEE मीडिया

ये भी पढ़ें- उज्जैन में किसान न्याय यात्रा में तैनात जवान की मौत, CM मोहन की घोषणा पर जीतू पटवारी ने की बड़ी मांग

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}