trendingNow/india/rajasthan/rajasthan12661710
Home >>Dausa

Dausa News: कार सवार लोगों पर बदमाशो ने की फायरिंग, युवक के कंधे के पास लगे गोली के छर्रे

Dausa News: ठेकड़ा गांव के पास कार सवार लोगों पर बदमाशो ने की फायरिंग.कार में सवारी युवक के कंधे के पास लगे गोली के छर्रे. 

Advertisement
Dausa News: कार सवार लोगों पर बदमाशो ने की फायरिंग, युवक के कंधे के पास लगे गोली के छर्रे
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Feb 26, 2025, 02:32 PM IST
Share

Dausa News: ठेकड़ा गांव के पास कार सवार लोगों पर बदमाशो ने की फायरिंग.कार में सवारी युवक के कंधे के पास लगे गोली के छर्रे. कार में सवार जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी खाटू श्याम जी के दर्शन कर सभी लोग लौट रहे थे. घायल अनुराग दुबे को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया.

देर रात का करीब तीन बजे का घटनाक्रम महवा पुलिस कर रही है कार में सवार अज्ञात बदमाशों की तलाश. दौसा के महवा इलाके में देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने नेशनल हाईवे 21 पर ठेकड़ा गांव के पास चलती कार पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए.

कार में सवार चार लोग देर रात खाटू श्याम जी के दर्शन कर अपने गांव जबलपुर मध्य प्रदेश लौट रहे थे. इसी दौरान महवा बाईपास पर उनकी कार के निकट एक ब्लैक कलर की कार निकली और उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी. जिससे कार में सवार एक युवक अनुराग दुबे को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी करवाते हुए घायल को शहर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया है. फिलहाल पुलिस ब्लैक कार में सवार बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}