trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11433217
Home >>जयपुर

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान में निकलेगी ये यात्रा, सड़कों पर उतरेंगे हजारों कार्यकर्त्ता

Jaipur News : राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान में सेवा दल सेवा यात्रा निकालेगी. सड़कों पर हजारों कार्यकर्त्ता उतरेंगे और सभी जिलों में और ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाएंगे.

Advertisement
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान में निकलेगी ये यात्रा, सड़कों पर उतरेंगे हजारों कार्यकर्त्ता
Sushant Pareek|Updated: Nov 09, 2022, 04:51 PM IST
Share

Jaipur News : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस सेवादल 15 से 25 नवम्बर तक सभी जिलों में सेवा यात्रा निकालेगी. प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की मुहिम में आज प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश कार्यकारिणी की यह कार्यशाला रखी गई है. जिसमें पदाधिकारियों को यात्रा को सफल बनाने की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है.

कार्यशाला के जरिए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से भी अवगत कराया गया है. शेखावत ने बताया कि राहुल गांधी देश में एकता और भाईचारा बढ़ाने के लिए और केंद्र सरकार की तानाशाही से देश में पैदा हुए हालातों को रोकने के लिए पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. राजस्थान में भी यह यात्रा करीब 21 दिनों तक रहेगी. प्रदेश कांग्रेस सेवादल भी इस यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यात्रा से पहले सेवादल कार्यकर्ता सभी जिलों में ध्वज लेकर भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में यात्राएं निकालेंगे और लोगों को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश बॉर्डर से राजस्थान में प्रवेश करेगी. उस बॉर्डर पर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ध्वज के साथ पहुंचकर राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करेंगे. आगामी दिनों में सेवादल कार्यकर्ता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रचारित करने के लिए सभी जिलों में और ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाएंगे.

ये भी पढ़ें..

सतीश पूनिया बोले- राहुल गांधी राजस्थान में ऐसे समय यात्रा कर रहे जब गुजरात चुनाव के नतीजे आने वाले होंगे

Read More
{}{}