trendingNow/india/rajasthan/rajasthan12493256
Home >>जयपुर

Dhanteras 2024: देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही धनतेरस, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Dhanteras 2024: धनतेरस के पर्व को धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है. धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदे जाते हैं. वहीं विधि-विधान से भगवान कुबेर की पूजा की जाती है.  

Advertisement
Dhanteras 2024: देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही धनतेरस, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Oct 29, 2024, 12:20 PM IST
Share

Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार धन, आरोग्यता, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जात है. धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने की त्रयोदशी को मनाया जाता है. धनतेरस से पांच दिनों तक दीपावली मानई जाती है.  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत से भरा घड़ा लेकर अवतरित हुए थे.भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता है. आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि 29 अक्तूबर सुबह 10:31 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 30 अक्तूबर 2024 दोपहर 01:15 तक होगा.

वहीं धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस 2024 खरीदारी का शुभ समय

धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त सुबह 06:31 से अगले दिन सुबह 10: 31 मिनट तक रहने वाला है.

पूजा विधि और महत्व

धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव का त्योहार शुरू हो चुका है. धनतेरस के दिन खरीदारी, निवेश और नया कार्य करने के लिए बहुत शुभ होता है.  इस दिन पूरे दिन शुभ खरीदारी की जाती है. ऐसे मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और शुभ कार्य करने पर घर में सुख समृद्धी बनी रहती है.  धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. 

धनतेरस पर आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा की ओर दीपक रखना चाहिए. इस दिन प्रदोष काल में 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नम का मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करें. जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता निवास करती है.

Read More
{}{}