Rajasthan News: राजस्थान पुलिस अब महिलाओं के सुरक्षा के लिए नया अभियान शुरू कर रही है. उत्तर प्रदेश में शुरू हुए ‘महिला सुरक्षा’ के लिए समर्पित ‘1090’ मॉडल से प्रेरित होकर राजस्थान पुलिस अब प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए 1090 मॉडल शुरू करने जा रही है.
यह भी पढ़ें- Teachers fight: सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों के बीच हाथापाई, एक्शन में आए मदन दिलावर
राजस्थान पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अधिकारियों की विशेष टीम के देवेंद्र कुमार बिश्नोई पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, महेश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धर्मेंद्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशाल सिंह उपनिदेशक ने उत्तर प्रदेश का भ्रमण कर 1090 सेवा की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया.
राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा संगठन के अधिकारियों के उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ADG पद्मजा चौहान ने संगठन की उपलब्धियों पर कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. यह अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ पीड़ित महिलाओं को मानसिक और कानूनी सहायता भी प्रदान करती है.
अखिलेश यादव ने की '1090' मॉडल की सराहना
राजस्थान पुलिस द्वारा शुरू किए जा रहे इस अभियान को लेकर सपा नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साशल मीडिया X पर ट्वीट किया. ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि सपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में शुरु हुए ‘महिला सुरक्षा’ के लिए समर्पित ‘1090’ मॉडल को अब राजस्थान सरकार अपना रही है.
आशा है कि इससे राजस्थान में नारी की सुरक्षा की एक प्रभावकारी और सार्थक व्यवस्था तैयार होगी. PDA के आंदोलन में आधी आबादी के रूप में स्त्री हमेशा महत्वपूर्ण रही है. इसीलिए समाजवादी सरकार में हर बालिका, युवती और नारी में सुरक्षा के भाव और उनमें आत्मविश्वास का संचार करने के लिए ऐसे सुरक्षात्मक कदम उठाए गए थे. सकारात्मक काम, सकारात्मक राजनीति के लिए प्रेरणा बनते हैं. समाज को समर्पित सपा के कामों की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है.
सपा के शासनकाल में उप्र में शुरु हुए ‘महिला सुरक्षा’ के लिए समर्पित ‘1090’ मॉडल को अब राजस्थान सरकार अपना रही है। आशा है इससे राजस्थान में नारी की सुरक्षा की एक प्रभावकारी और सार्थक व्यवस्था तैयार होगी। PDA के आंदोलन में आधी आबादी के रूप में स्त्री हमेशा महत्वपूर्ण रही है, इसीलिए… pic.twitter.com/DWeMwEeQSd
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2025
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!