trendingNow/india/rajasthan/rajasthan12619656
Home >>nagaur

Rajasthan Love Story: एक प्रेम ऐसा भी! लड़की अपनी सहेली को ही दे बैठी दिल, फिर लाखों का खर्च करके करवाया...

Rajasthan Love Story: नागौर में प्रेम से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल जयपुर में एक लड़की अपनी ही सहेली को दिल दे बैठी. प्यार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली.   

Advertisement
Rajasthan Love Story
Rajasthan Love Story
Aman Singh |Updated: Jan 27, 2025, 07:45 PM IST
Share

Rajasthan Love Story: राजस्थान के नागौर में प्रेम से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल जयपुर में एक लड़की अपनी ही सहेली को दिल दे बैठी. लड़की ने प्यार की सारी हदें पार करते हुए लाखों रुपये खर्च कर अपना जेंडर बदलवा लिया और सहेली से ही शादी कर ली. 

मिली जानकारी के अनुसार शादी करने के लिए लड़की ने इंदौर में 15 लाख रुपये खर्च करके जेंडर बदला है. जेंडर बदलवाने के बाद वे दोनों शादी करके 15 दिन से मथुरा में किराए के कमरे में रह रहे थे, लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ. 

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: नगर निगम की बैठक में भिड़े भाजपा-कांग्रेस पार्षद, मेयर के टेबल पर...

जब जयपुर के सांगानेर थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई और पुलिस दोनों को तलाशते हुए मथुरा पहुंची और दोनों को लेकर जयपुर आई. हालांकि दोनों के बालिग होने पर साथ रहने की सहमति लिखित में देने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया है.

दोनों सहेलियां बनीं पति-पत्नी 

साल 2017 में भरतपुर निवासी सविता अपनी बहन के साथ पढ़ने के लिए जयपुर आई. जयपुर के सांगानेर में किराए के कमरे में रहकर कोचिंग कर रही थी, तभी पास में रहने वाली प्रीति से उसकी दोस्ती हुई. अच्छी सहेलियां बनने के कारण दोनों में ज्यादा बातचीत होने लगी.

दोनों सहेलियों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी. दोनों ने गहरे प्यार के चलते एक साथ जीवन जीने का फैसला लिया. पति-पत्नी बनकर एक-दूसरे के साथ रहने के लिए जेंडर बदलवाने तक की बातचीत होने लगी.

सविता लड़की से बनी लड़का ललित सिंह

मिली जानकारी के मुताबिक सविता ने मई 2022 में अपना जेंडर चेंज करवाया था. इसके लिए उसे मदद की जरूरत थी. सविता ने सहेली से प्यार होने की बात अपने डॉक्टर जीजा को बताई. इसके बाद डॉक्टर जीजा ने इंदौर के एक अस्पताल को जेंडर चेंज के लिए सविता को सुढाव दिया. 

जेंडर चेंज करवाने के लिए करीब 10 महीने में तीन बार सर्जरी हुई. जिसके बाद जेंडर चेंज हुआ. जेंडर बदलने के बाद सविता लड़की से लड़का ललित सिंह बन गई. जेंडर चेंज के दौरान सविता का करीब 15 लाख रुपये खर्चा हुआ था. फिर जेंडर चेंज कर सविता ने ललित सिंह के नाम से अपने डॉक्यूमेंट्स में भी चेंज करवा लिया. 

समय बीतने के साथ ही उसने प्रीति से शादी करने की बातचीत की. दोनों ने 24 नवंबर 2024 को एक साथ जीवन जीने की सहमति पर  जयपुर के आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में शादी कर ली. आर्य समाज में शादी के बाद ललित सिंह अपने जीजा के साथ मथुरा चला गया.

Read More
{}{}