trendingNow12625348
Hindi News >>देश
Advertisement

बेचारी बोल भी नहीं पा रही थी... राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी के बाद घिरीं सोनिया गांधी

Sonia Gandhi on Draupadi Murmu: बजट सत्र के आगाज पर राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने ऐसी टिप्पणी कर दी कि वो बुरी तरह घिर गईं. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा कि वो अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक चुकी थीं, वे मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी.

बेचारी बोल भी नहीं पा रही थी... राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी के बाद घिरीं सोनिया गांधी
Tahir Kamran|Updated: Jan 31, 2025, 02:56 PM IST
Share

Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं. उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा,'अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं...वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी.' राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. 

बजट सत्र की शुरुआत में आज राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सरकार की तमाम कामों की तारीफ की. कल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल काल का पहला पूर्ण बजट पेश किया जाएगा, लेकिन उससे पहले कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बड़ी टिप्पणी कर दी है. उन्होंने भाषण का विश्लेषण करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू आखिर तक 'बहुत थक गई थीं'.

सोनिया गांधी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (दोनों सांसद) के साथ खड़े होकर जवाब दिया,'अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक चुकी थीं, वे मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी.' इसी बीच राहुल गांधी से जब टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने सिर्फ 'बोरिंग' भी करार दिया. हालांकि उन्होंने आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. सिर्फ कहा कि बार-बार एक ही बात दोहरा रही हैं?

इसके अलावा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी राष्ट्रपति को सरकार की रबर स्टैंप करार दिया. पप्पू यादव ने कहा,'राष्ट्रपति एक स्टैंप की तरह हैं. उन्हें बस एक प्रेम पत्र पढ़ना है.' 

हालांकि भाजपा ने सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को अपमानजनक बताकर खारिज कर दिया. टिप्पणी को लेकर गांधी परिवार पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस की सामंती मानसिकता इस बात को पचा नहीं पा रही है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बन गई है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की घटिया राजनीति और चरित्र को उजागर करती है.' उन्होंने ट्वीट किया,'नकली गांधी परिवार यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन हो. यह अपमान हर भारतीय का अपमान है, हर आदिवासी का अपमान है, हर महिला का अपमान है. यह देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.'

Read More
{}{}