trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand02806840
Home >>आजमगढ़

मैगी ज्यादा खाते हैं... अरविंद राजभर का अखिलेश पर निशाना, सुभासपा ने फूंका मऊ की सदर सीट पर उपचुनाव का बिगुल!

Mau Sadar Seat By-Election: मऊ की सदर विधानसभा सीट से अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने के बाद सुभासपा ने उपचुनाव की तैयारी तेज कर दी है. इस कड़ी में बुधवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. 

Advertisement
मैगी ज्यादा खाते हैं... अरविंद राजभर का अखिलेश पर निशाना,  सुभासपा ने फूंका मऊ की सदर सीट पर उपचुनाव का बिगुल!
Zee Media Bureau|Updated: Jun 18, 2025, 10:24 PM IST
Share

Mau News: मऊ की सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर बुधवार को यहां जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंचे. इस दौरान अरविंद राजभर ने यहां जनता से सीधी बात की. अरविंद राजभर ने यहां अपने पिता पंचायत राज्यमंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का भी जायजा लिया. 

अरविंद राजभर का अखिलेश पर निशाना
अरविंद राजभर ने एक तरफ जहां जनता से कहा कि मऊ की जनता परिवर्तन जाहती है और वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि इस सीट पर मेरे ही चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी चुनाव जीता था, और अखिलेश यादव यादव खुली आंखों से सपना देख रहे हैं.  सुहेलदेव पार्टी के बढ़ते जना आधार से अखिलेश यादव के पैर के नीचे से जमीन खिसक रही है. लगता है कि अखिलेश यादव मैगी ज्यादा खाते हैं क्योंकि मैगी भी 2 मिनट में बनती है और वो मेरे संगठन को भी 2 मिनट में खत्म करने की बात कहे थे, जबकि मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने 48 घंटे में समाजवादी पार्टी के 126 कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था .

अरविंद राजभर यहां नगर क्षेत्र के बकवल सुल्तानपुर गांव वार्ड नंबर 14 में बोल रहे थे. 

कैसे खाली हुई मऊ की सदर विधानसभा सीट
बता दें कि हेट स्पीच मामले में सजा के बाद अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द हो गई थी जिसके बाद मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. इस सीट पर 1996 से 2017 यानी पिछले दो दशक से अंसारी परिवार का दबदबा रहा है. मुख्तार अंसारी सदर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक  रहे.

मुख्तार ने बसपा, कौमी एकता दल और निर्दलीय के तौर पर भी इस सीट पर जीत हासिल की. लेकिन 2022 में जेल में बंद होने की वजह से मुख्तार ने अपने बेटे अब्बास अंसारी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव में उतारा था. मुख्तार के बेटे अब्बास की ऐतिहासिक जीत भी हुई. अब्बास अंसारी ने भाजपा के अशोक सिंह को हराकर साबित कर दिया था कि पार्टी चाहें कोई भी हो इस सीट अंसारी परिवार का ही दबदबा रहा है. 

उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

Read More
{}{}