trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand02710511
Home >>लखनऊ

यूपी में निजी वाहन खरीदना हुआ महंगा, वन टाइम टैक्स बढ़ा, केवल इन वाहनों को मिलेगी छूट

UP Cabinet Meeting Decisions: उत्तर प्रदेश में अब निजी वाहन खरीदना महंगा हो गया है. सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग वाहनों पर लगने वाले वन टाइम टैक्स को बढ़ा दिया गया है. वहीं 40 हजार के कीमत के दोपहिया वाहनों को इस फैसले से बाहर रखा गया है. 

Advertisement
यूपी में निजी वाहन खरीदना हुआ महंगा, वन टाइम टैक्स बढ़ा, केवल इन वाहनों को मिलेगी छूट
Pradeep Kumar Raghav |Updated: Apr 08, 2025, 09:24 PM IST
Share

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अब नया निजी वाहन खरीदना आपकी जेब पर थोड़ा और भारी पड़ेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार ने निजी वाहनों पर लगने वाले वन टाइम टैक्स में 1% की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. अब 10 लाख रुपये तक की कीमत वाले चार पहिया वाहनों पर 8% से बढ़ाकर 9%, और 10 लाख से ज्यादा के वाहनों पर 10% की जगह 11% टैक्स देना होगा.

40 हजार से कम कीमत के दोपहिया को राहत
सरकार ने 40 हजार रुपये से कम कीमत के दोपहिया वाहनों को राहत दी है. इनपर पहले की तरह सिर्फ 7% टैक्स ही लिया जाएगा. लेकिन 40 हजार से ऊपर की कीमत वाले दोपहिया वाहनों पर भी अब टैक्स 10% की जगह 11% हो गया है.

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 के बाद पहली बार टैक्स दरों में बदलाव किया गया है. सरकार का उद्देश्य राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी करना है. इस संशोधन से परिवहन विभाग को सालाना 413 करोड़ रुपये से ज्यादा की आमदनी होने की उम्मीद है.

दूसरी ओर, सरकार को इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट की वजह से हर साल करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. इसलिए इस घाटे की आंशिक भरपाई के लिए टैक्स बढ़ाने का यह कदम उठाया गया है.

नए वन टाइम टैक्स की दरें इस प्रकार हैं: 

वाहन का प्रकार                                       पुराना टैक्स                    नया टैक्स 
₹40,000 तक के दोपहिया                            7%                             7%  
₹40,000 से अधिक के दोपहिया                    10%                          11%
₹10 लाख तक के चारपहिया (बिना एसी)         7%                            8% 
₹10 लाख तक के चारपहिया (एसी)                8%                            9% 
₹10 लाख से अधिक के चारपहिया                 10%                          11%

उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ये भी पढ़ें:  अयोध्या -प्रयागराज से वाराणसी तक रेलयात्रियों को नया तोहफा, रामेश्वरम में दिखेगा अद्भुत नजारा

Read More
{}{}