trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand02599119
Home >>लखनऊ

UP IPS Transfer List: अलीगढ़ के आईजी रहे शलभ माथुर से नचिकेता झा तक... UP में फिर आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में फिर से चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इसमें कई बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस तबादला प्रक्रिया को राज्य में व्यापक चर्चा का विषय बनाया गया है. 

Advertisement
UP IPS Transfer, Lucknow, CM Yogi
UP IPS Transfer, Lucknow, CM Yogi
Zee Media Bureau|Updated: Jan 13, 2025, 02:04 PM IST
Share

UP IPS Transfer:  उत्तर प्रदेश में हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. सोमवार को योगी सरकार ने फिर चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया. इसमें डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. एन. रविंदर, नचिकेता झा और शलभ माथुर शामिल हैं. 

डॉ. संजीव गुप्ता (आईपीएस-1999)
वर्तमान पद: अपर पुलिस महानिदेशक/सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ 
नई जिम्मेदारी: अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश 

 डॉ. एन. रविंदर (आईपीएस-1996)
वर्तमान पद: अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश 
नई जिम्मेदारी: अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ. का अतिरिक्त प्रभार

नचिकेता झा (आईपीएस-2003)
वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ
नई जिम्मेदारी: पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शलभ माथुर (आईपीएस-2006)
वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
नई जिम्मेदारी: पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

इसे भी पढे़ं:  UP News: यूपी में बिजली निजीकरण पर प्रदेशभर में संघर्ष तेज, काली पट्टी बांधकर बिजलीकर्मियों का विरोध

 

 

Read More
{}{}