Noida News: अगर आप नोएडा में घर या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि जिस इलाके में आप प्रापर्टी लेने के लिए इच्छुक हैं वहां उत्तर प्रदेश स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा कितना सर्किल रेट तय किया गया है.
क्या होता है सर्किल रेट
सर्किल रेट को रेडी रेकनर रेट भी कहा जाता है. यह किसी संपत्ति के लिए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य होता है, जिससे नीचे किसी संपत्ति की कानूनी रूप से रजिस्ट्री नहीं करा सकते हैं. यह प्रति वर्ग मीटर या प्रति वर्ग फुट में तय किया जाता है. सर्किल रेट, स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क की गणना के लिए बेंचमार्क की तरह काम करता है. सर्किल रेट से ही यह तय होता है कि किसी प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत कितनी है और उस पर पंजीकरण और स्टांप शुल्क कितना लगेगा.
सरकार हर साल बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए सर्किल रेट में संशोधन करती है. सर्किल रेट को आधार मानकर ही बैंक या वित्तीय संस्थान किसी संपत्ति पर ऋण (Loan) स्वीकृत करते हैं.
हर इलाके में प्रॉपर्टी की वेल्यू अलग-अलग होती है. आइये जानते हैं वर्ष 2025 के लिए नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन में रिहायशी संपत्ति (बिल्डर फ्लोर) का सर्किल रेट कितना है.
नोएडा में फ्लैट और अपार्टमेंट के लिए सर्किल रेट
नोएडा सेक्टर | सर्किल रेट |
सेक्टर 14, सेक्टर 14ए, सेक्टर 15ए, सेक्टर 17, सेक्टर 25ए, सेक्टर 30, सेक्टर 32, सेक्टर 35, सेक्टर 36, सेक्टर 38ए, सेक्टर 39, सेक्टर 44, सेक्टर 50-52, सेक्टर 92, सेक्टर 93, सेक्टर 93ए, सेक्टर 93बी, सेक्टर 96-98 | ₹ 55,000 |
सेक्टर 102, सेक्टर 158, सेक्टर 162 | ₹ 32,000 |
सेक्टर 11, सेक्टर 12, सेक्टर 16, सेक्टर 16ए, सेक्टर 16बी, सेक्टर 11, सेक्टर 12, सेक्टर 16, सेक्टर 16ए, सेक्टर 16बी, सेक्टर 22, सेक्टर 24, सेक्टर 42, सेक्टर 43, सेक्टर 70-79, सेक्टर 104, 107, सेक्टर 110, सेक्टर 115, सेक्टर 117, सेक्टर 118, सेक्टर 119, सेक्टर 120, सेक्टर 121, सेक्टर 130, सेक्टर 133, सेक्टर 143, सेक्टर 143बी, सेक्टर 144, सेक्टर 150, सेक्टर 151, सेक्टर 168 | ₹ 40,000 |
सेक्टर 15, सेक्टर 19, सेक्टर 20, सेक्टर 21, सेक्टर 23, सेक्टर 25-29, सेक्टर 31, सेक्टर 33, सेक्टर 34, सेक्टर 37, सेक्टर 38, सेक्टर 40, सेक्टर 41, सेक्टर 45-49, सेक्टर 53, सेक्टर 55, सेक्टर 56, सेक्टर 61, सेक्टर 62, सेक्टर 82, सेक्टर 99, सेक्टर 100, सेक्टर 105, सेक्टर 108, सेक्टर 122, सेक्टर 128-131, सेक्टर 134, सेक्टर 135, सेक्टर 137 | ₹ 50,000 |
सेक्टर 63ए, सेक्टर 86, सेक्टर 112, सेक्टर 113, सेक्टर 116 | ₹ 35,000 |
बिल्डर फ्लोर के लिए सर्कल रेट
सेक्टर | 12 मी. रोड पर सर्किल रेट | 12-18मी. रोड पर सर्किल रेट | 18-24 मी. रोड पर सर्किल रेट | 24मी. से अधिक के रोड पर सर्किल रेट |
सेक्टर 66, 102, 138, 139, 140, 140A, 141, 145, 146, 147, 148, 149, 150, 158, 159, 160, 161, 162, 163, 164, 165, 166, 167, NEPZ, नोएडा फेज 2 | रु. 40, 000 | रु. 42, 000 | रु. 44, 000 | रु. 46, 000 |
सेक्टर 115 | रु. 44, 000 | रु. 46, 000 | रु. 48, 000 | रु. 50, 000 |
सेक्टर 54, 57, 58, 59, 60, 63, 63A, 64, 65, 67, 68, 69, 80, 81, 83, 84, 85, 86, 87, 88, 89, 90, 91, 95, 101, 103, 106, 109, 111, 112, 113, 114, 116, 117, 118 | रु. 44, 000 | रु. 46, 200 | रु. 48, 400 | रु. 50, 600 |
सेक्टर 104 | रु. 44, 000 | रु. 55, 150 | रु. 57, 750 | रु. 60, 400 |
सेक्टर 168 | रु. 52,500 | रु. 52,500 | रु. 57,750 | रु. 60,400 |
सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 22, 42, 43, 45, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 107, 110, 119, 120, 121, 123, 125, 126, 127, 128, 129, 130, 131, 132, 133, 134, 135, 136, 137, 142, 143, 143B, 144, 151, 152, 153, 154, 155, 156, 157 | रु. 52,500 | रु. 55,150 | रु. 57,750 | रु. 60,400 |
सेक्टर 15, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 25A, 26, 27, 28, 29, 31, 32, 33, 34, 37, 40, 41, 46, 47, 48, 49, 53, 55, 56, 61, 62, 82, 92, 93, 93A, 93B, 96, 97, 98, 99, 100, 105, 108, 122 | रु. 72,000 | रु. 75,600 | रु. 79,200 | रु. 82,800 |
सेक्टर 14, 14A, 15A, 16, 16A, 16B, 17, 18, 30, 35, 36, 38, 38A, 39, 44, 50, 51, 52, 94, 124 | रु. 1,03,000 | रु. 1,09,000 | रु. 1,14,000 | रु. 1,19,000 |
स्रोतः स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, उ0प्र0
Disclaimer: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्रित की गई है. हर क्षेत्र का सर्किल रेट अलग होता है. इसे उत्तर प्रदेश स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट (https://igrsup.gov.in/igrsup/) पर चेक करें.