trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand02001773
Home >>Religion UP

Shanivar Ke Upay: शनि देव की टेढी नजर से है बचना तो इन मंत्रों का करें जाप, न्याय के देवता की बनी रहेगी कृपा दृष्टि

Shanivar Ke Upay: शनि को सबसे क्रूर माना जाता है. उन्हें न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है. शनिवार को उनकी पूजा का खास महत्व है. 

Advertisement
Shanivar Ke Upay
Shanivar Ke Upay
Zee News Desk|Updated: Dec 09, 2023, 08:09 AM IST
Share

Shanivar Ke Upay: आज मार्गशीष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज दिन शनिवार है. हिंदू धर्म में यह दिन सूर्यपुत्र शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है. मान्यता है कि अगर शनिदेव किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाएं, तो उनके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप उनके प्रमुख मंत्रों का जाप करें. इसके साथ ही शाम को मंदिर में जाकर शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. 

1. शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

2. सामान्य मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः।

3. शनि महामंत्र
ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

4. शनि का पौराणिक मंत्र
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

5. शनि का वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

6. शनि गायत्री मंत्र
ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

7. शनि दोष निवारण मंत्र
ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः।
ऊँ शं शनैश्चराय नमः।।

8. सेहत के लिए शनि मंत्र
ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।
कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।
शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।
दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

9. तांत्रिक शनि मंत्र
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है.  सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. ZEE UPUK इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा.

Aaj Ka Panchang 9 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Rashifal 8 December 2023: मेष समेत इन दो राशि के जातकों को सेहत रखना होगा ध्यान, जानिए आज का राशिफल

Read More
{}{}