trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand02105326
Home >>UPUK Trending News

कुश्‍ती संघ में भाजपा सांसद का दबदबा कायम, करण भूषण सिंह बने यूपी कुश्‍ती संघ के नए अध्‍यक्ष

Gonda News : गोंडा में रविवार को भारतीय कुश्ती संघ की एजीएम बैठक हुई. इसमें यूपी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव हुआ. भाजा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को यूपी कुश्‍ती संघ का नया अध्‍यक्ष चुन लिया गया.

Advertisement
कुश्‍ती संघ में भाजपा सांसद का दबदबा कायम, करण भूषण सिंह बने यूपी कुश्‍ती संघ के नए अध्‍यक्ष
Amitesh Pandey |Updated: Feb 11, 2024, 05:31 PM IST
Share

Gonda News : भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कुश्‍ती संघ में दबदबा कायम है. भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण शरण सिंह को यूपी कुश्‍ती संघ का नया अध्‍यक्ष चुन लिया गया है. वहीं, सुरेश चंद्र उपाध्‍याय को महासचिव बनाया गया है. 

भाजपा सांसद के बेटे हैं करण भूषण सिंह 
दरअसल, गोंडा में रविवार को भारतीय कुश्ती संघ की एजीएम बैठक हुई. इसमें यूपी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव हुआ. भाजा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को यूपी कुश्‍ती संघ का नया अध्‍यक्ष चुन लिया गया. करण भूषण सिंह, पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे हैं. 

इन पदों पर भी हुआ चुनाव 
वहीं, सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव बनाया गया है. अखंड वीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है. इसके अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 2 ज्‍वॉइंट सेक्रेटरी और 5 एजीएम का भी चुनाव संपन्‍ना हुआ. भारतीय कुश्‍ती संघ की ओर से गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में एजीएम की बैठक संपन्‍न हुई. 

Read More
{}{}