trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand02026418
Home >>Uttar Pradesh

अलीगढ़ में मस्जिद की दीवार पर जय श्रीराम लिखने से बवाल, राहुल गांधी पर भी विवादित स्लोगन

Aligarh News : लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. वहीं असमाजिक तत्व भी प्रदेश में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर सकते हैं. अलीगढ़ में ऐसी ही एक कोशिश को सीएम योगी की पुलिस ने नाकाम कर दिया. आइए जानते हैं क्या है मामला.

Advertisement
अलीगढ़ में मस्जिद की दीवार पर जय श्रीराम लिखने से बवाल, राहुल गांधी पर भी विवादित स्लोगन
Zee Media Bureau|Updated: Dec 24, 2023, 03:20 PM IST
Share

प्रमोद कुमार/अलीगढ़ : ताले की नगरी अलीगढ़ में एक बार फिर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है. यहां अज्ञात लोगों के द्वारा माहौल शांति एवं व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि यहां मस्जिद की दीवार पर अज्ञात लोगों के द्वारा जय श्रीराम लिख दिया गया ता. 
राहुल गांधी पर भी विवादित टिप्पणी
इतना ही नहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तस्वीर पर भी विवादित स्लोगन लिखे गए हैं. इससे समुदाय विशेष के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. मुस्लिम बहुल इलाके में मस्जिद पर धार्मिक प्रतीक चिन्ह और नारे लिखने से शांति व्यवस्था भंग हो सकती ती. हालांकि सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस अधिकारियों ने विवादित स्लोगनों को तुरंत मिटवा दिया.

 

Read More
{}{}