Droupadi Murmu Video: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. अपना जन्मदिन मनाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून दौरे पर हैं. शुक्रवार को राष्ट्रीय दृष्टिबाधित सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों ने गीत गाया तो राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू भावुक हो गईं. गीत सुनकर उनके आंखों में खुशी के आंसू निकल आएं. राष्ट्रपति के भवुक होने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची हैं. शुक्रवार को राष्ट्रीय दृष्टिबाधित सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों ने शुभकामना गीत 'बार-बार दिन ये आए, बार-बार दिल ये गाए...हैप्पी बर्थडे टू यू...गाया तो वह भावुक हो गईं. उनकी आंखों में आंसू छलक आए.
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos