Manoj Pandey UP Vidhan Sabha Speech: यूपी में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सदन में सदस्यों को दो-दो मिनट के लिए अवधी में बोलने को कहा गया. इस पर ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय ने अवधी में स्पीच दिया. सपा से बागी विधायक मनोज पांडेय ने अवधी में संबोधन करते हुए कहा, हमका तो अचरज भा..और दुख भी भा...हम तो अवधी में ही बोलब..चाहे घरा में रही या फिर बच्चन से या रिश्तेदारन से..चाहे मेहरारू से... मनोज पांडेय ने कहा कि कल सदन के बाद तो हमरे पास सौ से ज्यादा फोन आए..लोग पूछत रहे कि आखिर कौन है जो हमरी बोली का विरोध कर रहा है. मनोज पांडेय का अवधी में दिया स्पीच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos