UP Politics: उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो पा रहा है. इसके पीछे की वजह को कई अलग रूपों में लिया जा रहा है. दरअसल, यूपी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही होगा. भाजपा के पार्टी नियमों के मुताबिक, बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करते हैं. मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का चयन करते हैं. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करते हैं. राज्य परिषद का चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते हैं. राज्य परिषद का गठन यानी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को भी आगे खिसका दिया है. ऐसे में कल सीएम योगी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि होली के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है.
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos