trendingNow12721628
Hindi News >>लाइफस्टाइल
Advertisement

क्या आपके घर में भी लग जाता है मक्खियों का झुंड? इस उपाय से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा!

जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ने लगती है वैसे-वैसे ही मक्खियों की संख्या भी बढ़ने लगती है. गर्मियों के मौसम में घरों में मक्खियों आना शुरू हो जाती है. आप इन घरेलू उपाय की मदद से मक्खियों को घर से दूर रख सकते हैं. 

क्या आपके घर में भी लग जाता है मक्खियों का झुंड? इस उपाय से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा!
Shilpa|Updated: Apr 18, 2025, 12:46 PM IST
Share

गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग मक्खियों से परेशान रहते हैं.गर्मिया शुरू होते ही घरों में मक्खियां आने लगती है. मक्खियां अपने साथ कई बीमारियों को भी लाती है. अगर आप भी मक्खियों से परेशान हैं तो आप इन उपाय से घर से मक्खियों को दूर कर सकते हैं. 

कपूर का इस्तेमाल 
कपूर की खुशबू काफी तेज होती है इससे छोटे कीड़े और मक्खियां दूर रहती है. कपूर की खुशबू मक्खियों को घर में आने से रोकने का काम करते हैं. आप कपूर का पाउडर बनाकर उसके घर में छिड़क सकते हैं. या फिर कपूर वाला पोछा भी घर में लगा सकते हैं. 

तुलसी और पुदीना का पत्ता 
मक्खियों को घर से दूर रखने के लिए तुलसी और पुदीने का पत्ता बेहद असरदार होता है. पुदीना और तुलसी के पत्ते में तेज खुशबू होती है जो कि मक्खियों को दूर भगा सकती है. पानी में पुदीना और तुलसी का पत्ता उबाल लें. इस पानी को ठंडा करके घर में छिड़क दें. 

नींबू और बेकिंग 
नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से भी मक्खियां घर में नहीं आएगी. दरअसल मक्खियां किचन में या घर में गंदगी या पर मीठे वाली चीजों के पास आती है. नींबू का रस और बेकिंग सोडा पाउडर को आप घर की नालियों, वॉश बेसिन और सिंक के पास डाल दें या छिड़क दें. ऐसा करने से मक्खियां घर में नजर नहीं आएगी. 

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है.  Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

Read More
{}{}