trendingVideos12101312
Videos

DNA: राहुल क्यों बोले कि PM मोदी जन्मजात OBC नहीं ?

DNA: राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। उत्तर पूर्व के राज्यों में यात्रा पूरी करने के बाद पिछले तीन दिनों से वो ओडिशा में है। ओडिशा ऐसा राज्य है जहां नवीन पटनायक की बीजू जनता दल की सरकार है। नवीन पटनायक फिलहाल ना INDI गठबंधन में है, ना ही वो NDA में हैं। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए ओडिशा में अपनी पार्टी की पैठ बनाने की कोशिश में निकले हुए हैं। अब ये तो 2024 का चुनाव परिणाम बताएगा कि ओडिशा में राहुल की यात्रा का कितना लाभ हुआ, लेकिन उससे पहले राहुल गांधी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। ओडिशा के झारसुगड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर उन पर राजनीतिक हमले किए। देश के लोग जानते हैं कि जाति की जहां तक बात है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी OBC समुदाय से आते हैं। लेकिन वो कई बार ये बात कह चुके हैं कि देश में केवल 4 ही जातियां हैं, जिनके हित में काम करने की जरूरत है।

Video Thumbnail
Share
Advertisement

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

Read More