trendingVideos12073641
Videos

DNA: श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का अलौकिक डीएनए टेस्ट | Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने श्रीराम के दर्शन किए। आज पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। त्रेतायुग में जब 14 वर्षों के वनवास के बाद श्रीराम वापस अयोध्या लौटे थे, तब उनकी वापसी की खुशी में अयोध्या के लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए थे। वहीं से हिंदू धर्म में दिपावली की शुरुआत हुई थी। आज देश को दीपावली मनाने का दूसरा मौका मिल गया है। 500 वर्षों के वनवास और करीब 32 वर्षों तक टेंट में रहने के बाद आज श्रीराम की उनके महल में वापसी हुई है। आज पूरा देश दीपावली मना रहा है। सरयू के घाट को दीयों से सजाया गया है। अयोध्या नगरी आज मंदिर में श्रीराम के लौटने की खुशियां मनी रही है। पूरे देश में आज कलश यात्रा, रैलियां, रथ यात्रा निकाली जा रही है। घरों में दीये जलाए जा रहे हैं। छोटे-छोटे मंदिरों में श्रीराम के भव्य मंदिर में वापसी की खुशियां मनाई जा रही हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों से रामलला के भव्य मंदिर में लौटने की खुशी में दीपोत्सव मनाने की अपील तो की ही थी, उन्होंने खुद ही अपने घर पर दीपोत्सव मनाया।

Video Thumbnail
Share
Advertisement

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

Read More