DNA: आज पाकिस्तान में किस तरह लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई, उसकी तस्वीरें आपकी टीवी स्क्रीन पर हैं। खुलेआम दादागिरी दिखाते हुए वोटों की चोरी की जा रही है। कराची में वोटों की धांधली के आरोप लगे हैं। वोटर्स को अपनी मनमर्जी से वोट डालने नहीं दिया गया। कराची के पोलिंग स्टेशन नंबर 269 से बैलेट बॉक्स ही चोरी हो गए, इस संबंध में Presiding Officer ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, इसी शिकायत की कॉपी आप अपने टीवी स्क्रीन पर देख रहे हैं। सोचिए, जिस देश में खुलेआम वोटों की चोरी हुई हो। जहां बैलेट बॉक्स ही चोरी कर लिए गए हों। क्या वहां निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद की जा सकती है। शायद नहीं, क्योंकि आरोप है वोटों की खुलेआम धांधली की तस्वीरें सामने ना आएं। इसीलिए पाकिस्तान में आज Internet पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसकी जानकारी चुनाव आयोग तक को नहीं थी। ऐसा किसके इशारे पर किया गया, जाहिर है जिस देश में सेना सरकार से ज्यादा पावरफुल हो। वहां चुनावों में भी सेना का नियंत्रण ही होगा। यही वजह है कि आज पाकिस्तान में हुए चुनाव को लोकतांत्रिक चुनाव का ड्रामा बताया जा रहा है।
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos