पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेदिनीपुर तो गईं लेकिन मुर्शिदाबाद क्यों नहीं गईं? ये सवाल हर कोई पूछ रहा है। लेकिन जवाब किसी के पास नहीं है।आज DNA में आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा। हम आपको बताएंगे, कि ममता..मुर्शिदाबाद क्यों नहीं गईं।ममता अगर मुर्शिदाबाद जातीं तो बेबी मंडल का सामना कैसे कर पातीं..जो कह रही हैं कि तिरपाल तो दे दिया..खाने को अनाज नहीं दिया। ममता अगर मुर्शिदाबाद जातीं तो माधवी मंडल के डर का सामना कैसे कर पातीं जो मालदा के शरणार्थी कैंप से लौटने के बाद कल पूरी रात सो नहीं पाईं। क्योंकि उनके दिमाग में कट्टरपंथियों की धमकी घूम रही थी..कि बीएसएफ वाले चले जाएंगे तो काटकर फेंक देंगे। ममता अगर मुर्शिदाबाद जातीं तो जयंत पाल से कैसे आंख मिला पातीं जिनके घर पर एक-दो नहीं..100 पंछियों को कट्टरपंथियों ने जला दिया। सोचिए पंछियों को भी नहीं छोड़ा.
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos