trendingVideos12247409
Videos

Lok Sabha Election 2024 Update: आंध्र प्रदेश के पालनाडु में चुनाव के दिन हिंसक झड़प

Lok Sabha Election 2024 Update: सड़क पर उपद्रव और हंगामे की तस्वीरें आंध्र प्रदेश के पालनाडु की हैं। जहां TDP के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। TDP कार्यकर्ताओं ने YSRCP विधायक जी स्रीनिवास रेड्डी के हॉस्पिटल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। यहां एक के बाद एक कई गाड़ियों को लाठी डंडों से तोड़ दिया गया। उपद्रवियों ने यहां जमकर तांडव मचाया। शहर में YSR कांग्रेस और TDP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ही ओर से जमकर पथराव हुआ। चुनाव के दिन यहां जमकर उपद्रव हुआ। हंगामे की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को रबर बुलेट का इस्तेमाल भी करना पड़ा। राजनीतिक लड़ाई में यहां पुलिस की गाड़ियां भी जल गईं। मतदान के दिन शहर में कई घंटो तक बवाल जारी रहा। काफी देर बाद पुलिस टीम ने उपद्रवियों पर को काबू में किया। फिलहाल हंगामा बढ़ने के बाद जिले सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Video Thumbnail
Share
Advertisement

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

Read More