बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से हटा दिया है। इसको लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि बसपा इस बार एक भी सीट नहीं जीत रही है इसीलिए इतना बड़ा फेरबदल हुआ है। अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर मायवती ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बसपा संगठन में क्या कुछ चल रहा है इसकी चिंता सपा न करे तो बेहतर रहेगा। इसके बदले सपा अपने कैंडिडेट्स पर ध्यान दे क्योंकि उनका हाल बेहाल है।
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos