Taal Thok Ke: राम मंदिर पर होने वाली राजनीति प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते अब रामभक्तों को डराने तक पहुंच गई है। एक नैरेटिव खड़ा किया जा रहा है कि 22 जनवरी को या फिर उसके बाद जब लोग अयोध्या जाएं..तो उनके साथ अनर्थ हो सकता है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जुलाई में कहा था कि- राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ये बीजेपी वाले कुछ भी करा सकते हैं, बम फिंकवा सकते हैं, सियासी सहानुभूति के लिये किसी बड़े नेता की हत्या भी करा सकते हैं। अगस्त में शिवसेना के संजय राउत ने कहा- जब रामभक्त ट्रेनों में भरकर अयोध्या जाएंगे तो ट्रेनों पर पत्थरबाज़ी हो सकती है, गोधरा जैसा कुछ हो सकता है। सितंबर में उद्धव ठाकरे ने इस बात को रिपीट किया। कहा- रामभक्त बसों और ट्रेनों में अयोध्या जाएंगे तो गोधरा जैसा कुछ हो सकता है।
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos