trendingVideos12011267
Videos

Parliament Security Breach Update: सुरक्षा में सेंध...मास्टरमाइंड कौन?

Parliament Security Breach Update: संसद हमले की 22वीं बरसी पर हंगामे की साज़िश रचने वाले चार नहीं बल्कि पांच लोग हैं, और पांचों अलग-अलग राज्य के रहने वाले हैं। क्रैकर छोड़ना वाला आरोपी सागर शर्मा उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। जबकि उसके साथ संसद में घुसकर बवाल मचाने वाला दूसरा आरोपी मनोरंजन डी, कर्नाटक के मैसूरू का रहने वाला है। वहीं संसद के बाहर हंगामा करने और स्मोक क्रैकर छोड़ने का आरोपी अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। उसके साथ संसद के बाहर नारेबाज़ी कर रही नीलम हरियाणा के जींद की रहने वाली है। और संसद के बाहर हंगामे का वीडियो बना रहा ललित झा मूलत बिहार का है, लेकिन फिलहाल किराए का कमरा लेकर कोलकाता में रह रहा था। इसके अलावा संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों में विक्की शर्मा उर्फ जंगली का भी नाम सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी इसी के घर पर ठहरे थे। पुलिस विक्की और उसकी पत्नी वृंदा को गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई है।

Video Thumbnail
Share
Advertisement

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

Read More