trendingVideos12125126
Videos

Taal Thok Ke: संदेशखाली पर चुप्पी..साज़िश? | Sheikh Shahjahan

Sandeshkhali Violence Update: बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में सिर्फ़ 3 लाख आबादी है संदेशखाली की। लेकिन 48 दिन से वहां पुलिस को TMC का एक नेता नहीं मिल रहा। आरोप है कि- उसे सेक्यूलर प्रोटेक्शन मिला हुआ है, और इसलिये मिला हुआ है क्योंकि उसका नाम शाहजहां शेख है। संदेशखाली में हिन्दू महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले पर बंगाल का माहौल काफ़ी गर्मा चुका है। संदेशखाली में महिलाएं खुद TMC से निपट रही हैं। शाहजहां शेख के लोगों को चप्पलों से पीटा जा रहा है। उसके समर्थकों को घरों में आग लगाई जा रही है। वहीं बीजेपी के नेताओं ने आज भी संदेशखाली जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया। ईकोर्ट के ऑर्डर और मानवाधिकार आयोग के नोटिस के बावजूद शाहजहां शेख पर ममता सरकार की नरमी सवालों में है। कुछ पता नहीं है कि शाहजहां शेख को ज़मीन खा गई या आसमान निगल गया। बंगाल में आज ED ने भी राशन घोटाले को लेकर शाहजहां शेख से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मारे। लेकिन शाहजहां शेख का कोई सुराग नहीं है।

Video Thumbnail
Share
Advertisement

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

Read More