आज ताल ठोक में बहस उस मुद्दे पर जिसका सरोकार हर किसी से है आज बहस त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ और रेलवे के नाकाफी इंतजाम पर साल बदले, सरकारें बदलीं लेकिन नहीं बदली तो तस्वीर...त्योहारों पर रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़..ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी...आज मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर ही भीड़ ने चढ़ने की कोशिश की..भगदड़ मची और 10 यात्री घायल हो गए...2 की हालत नाजुक है....बांद्रा ही नहीं अलग अलग जगहों से यात्रियों की जो भीड़ सामने आ रही हैं..वो डराने वाली हैं...सूरत रेलवे स्टेशन पर भी घर जाने के लिए हजारों की संख्या में यात्री उमड़े हुए हैं...हादसे कहीं भी हो सकते हैं..ये भीड़ कोई पहली बार नहीं आई है..हर साल का यही हाल है..ऐसे में सवाल है कि आखिर हर बार दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे यात्रियों की भीड़ संभालने में नाकाम क्यों हो जाता है.
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos