trendingVideos12101291
Videos

Taal Thok Ke: 10 -10 साल तोलो... फिर बोलो!

Taal Thok Ke: बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि वो यूपीए सरकार के 10 साल पर जल्द ही व्हाइट पेपर जारी करेंगीं। देश को बताएंगी कि कांग्रेस ने देश का क्या हाल बना रखा था। और अब से थोड़ी देर पहले वित्त मंत्री ने व्हाइट पेपर लोकसभा में पेश कर दिया। इन पन्नों में क्या है,कल पता चलेगा। लोकसभा में कल इस पर चर्चा होगी। लेकिन व्हाइट पेपर आने से पहले आज कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ़ ब्लैक पेपर जारी कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल को अमृत काल कहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने इसे अन्याय काल का नाम दिया। मल्लिकार्जुन खरगे ने 56 पन्नों के इस ब्लैक पेपर में कई आरोप लगाये। कांग्रेस के ब्लैक पेपर का सार ये है कि देश में 10 साल से कुछ भी अच्छा नहीं बल्कि बुरा ही बुरा हुआ है। महंगाई, बेरोज़गारी चरम पर है, किसान-मजदूर-युवा-महिलाएं सब परेशान हैं, सामाजिक न्याय की धज्जियां उड़ चुकी हैं, सारा सिस्टम बेकार हो चुका है। ना तो देश की अर्थव्यवस्था सलामत है, ना ही देश की सीमाएं और ना ही लोकतंत्र। कांग्रेस ने ब्लैक पेपर के 56 पन्नों में भर-भरकर आंकड़े दिये है। प्रॉपर रिसर्च का दावा किया है, कई ग्राफिक्स भी बनाए हैं।

Video Thumbnail
Share
Advertisement

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

More Videos

Read More