Colonial Empires: दुनिया भर में ऐसे कई साम्राज्य हुए जिसने अपना विस्तार दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में किया, इन लोगों ने उपनिवेश के नाम पर उस राष्ट्र पर लंबे समय तक कब्जा किया और अपना साम्राज्य स्थापित किया.
Colonial Empires: आपने बचपन में कहानियां सुनी होगी कि हमारे देश में व्यापार करने के लिए ब्रिटिश आए. व्यापारी बनकर आए लोगों की लालसा धीरे-धीरे बढ़ती गई और फिर भारत पर राज करने की चाह रखने लगे, अंग्रेजों की बढ़ती हुई ताकत से हमारे देश को स्वतंत्रता सेनानियों ने आजाद कराया. कभी आपने सोचा है कि दुनिया भर में कई ऐसे राष्ट्र और साम्राज्य हुए जिन्होंने उपनिवेश के नाम पर उस राष्ट्र पर कब्जा किया और अपना शासन चलाया. आइए जानते हैं 5 ऐसे शासन के बारे में.
सबसे पहले हम बात करने जा रहे हैं ओटोमन साम्राज्य के बारे में, यह साम्राज्य सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक रहा है. यह करीब 13वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी तक चला. 1299 से लेकर 1922 तक ये साम्राज्य स्थापित रहा और इसने उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और बाल्कन के विशाल क्षेत्रों पर अपना कब्जा किया.
इसके अलावा दूसरे नंबर पर आता है पुर्तगाल. आपने भी ऐतिहासिक किताबों में पढ़ा होगा कि भारत में व्यापार करने पुर्तगाली आए थे. साल 1415 से 1999 तक पुर्तगाली साम्राज्य दुनिया भर में स्थापित रहा. ब्राजील, अंगोला, मोज़ाम्बिक, गोवा और मकाऊ जैसे क्षेत्रों को अपने अधीन कर लिया था और यहां पर मनचाहा काम करते थे. यह साम्राज्य दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 584 सालों तक फैला रहा.
इसके बाद हम बात करेंगे स्पेनिश साम्राज्य की. इस साम्राज्य ने 484 सालों तक दुनिया भर के कई देशों के कई हिस्सों को अपने नियंत्रण में रखा, यह साम्राज्य 1492 से 1976 तक अस्तित्व में रहा. इसने अपना विस्तार अफ्रीका, अमेरिका, एशिया और ओशिनिया के विभिन्न द्वीपों तक किया और अपनी शक्तिशाली रवैये से लोगों को रूबरू कराया.
सबसे लंबे समय तक साम्राज्य स्थापित करने के मामले में फ्रांस भी है. उपनिवेशीकरण की दुनिया में फ्रांस ने अपना काफी ज्यादा विस्तार किया और 446 सालों तक शासन किया. फ्रांस ने अपना विस्तार उत्तरी और पश्चिमी अफ्रीका, इंडोचीन जैसे क्षेत्रों में किया
सबसे लंबे समय तक साम्राज्य स्थापित करने के मामले में रूसी साम्राज्य 5वें नंबर पर है. रूसी साम्राज्य 1552 से 1991 तक 439 वर्षों तक उत्तरी यूरेशिया के अधिकांश भागों पर अपना राज स्थापित किया. साथ ही साथ अलास्का और पूर्वी यूरोपीय क्षेत्र में भी रूसी साम्राज्य ने अपना विस्तार किया.