trendingPhotos2867047
PHOTOS

Chandra Gochar 2025: सावन पूर्णिमा पर शनि की राशि में चंद्रमा, 3 राशि वालों की बढ़ेगी चुनौती, पानी की तरह बहेगा धन!

Chandra Gochar 2025 in Makar Rashi: इस साल सावन पूर्णिमा 9 अगस्त को है और इस दिन मन और माता के कारक ग्रह चंद्रमा कर्मफल दाता शनि की राशि में विराजमान होंगे. इससे तीन राशियों को कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है.

Share
Advertisement
1/5
चंद्रमा का संचरण
चंद्रमा का संचरण

सावन पूर्णमा के दिन चंद्रमा का संचरण शनि की मकर राशि में होगा और फिर देर रात को चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा. ये दोनों ही राशियों पर शनि ग्रह का स्वामित्व है.

2/5
चंद्रमा और शनि में शत्रु भाव
चंद्रमा और शनि में शत्रु भाव

वहीं चंद्रमा और शनि में शत्रु भाव है. इस तरह पूर्णिमा के दिन शनि की राशि में जब चंद्रमा होंगे तो तीन राशि के जातकों के लिए समय चुनौती पूर्ण हो सकता है. आइए जानें किन राशियों के जातकों को सतर्क रहना चाहिए. 

3/5
मिथुन राशि
मिथुन राशि

सावन पूर्णिमा पर चंद्रमा के शत्रु ग्रह की राशि में होने से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में अचानक नकारात्मक बदलाव आ सकता है. बड़े निर्णय लेने से बचें.कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के साथ बहस करने से बिल्कुल बचें. जातकों की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. धन संबंधी मामलों में निर्णय कुछ समय बाद लें. सावन पूर्णिमा के दिन शिव चालीसा का पाठ करें. 

4/5
कर्क राशि
कर्क राशि

चंद्रमा के मकर राशि में होने से कर्क राशि के जातकों को संभलकर रहना चाहिए. बात करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें. इस अवधी में सेहत को लेकर सतर्कता बरतें. घर के किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में तीसरे शख्स के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं. अगर जातक सावन पूर्णमा पर शिव लिंग पर दूध से अभिषेक करें तो लाभ होगा. 

5/5
मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस अवधी में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. धन हानि हो सकती है. गलत लोगों की संगति से सम्मान कम हो सकता है. पारिवारिक जीवन में विवाद बढ़ सकता है. जातकों को बहस करने से बचना चाहिए. माता की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अच्छे परिणाम दे सकता है.

(Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)





Read More