trendingPhotos2804251
PHOTOS

Bhavishyavani: दुनिया पर मंडराया भयंकर संकट? क्या खत्म हो जाएगा सबकुछ, इस एक निशानी से मिल रहे संकेत

Pralay ki Bhavishyavani: क्या दुनिया पर भयंकर संकट मंडरा रहा है? क्या कोई महाप्रलय आने वाला है? क्या सबकुछ खत्म हो सकता या कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है. इस समय हम यह सवाल कर रहे हैं, क्योंकि रूस और यूक्रेन बीच 3 साल से चल रहा युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ. इस बीच इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई शुरू हो गई है. इसके बाद तीसरे विश्वयुद्ध का संकट मंडराने लगा है. दरअसल, दुनिया में बड़ी तबाही की आशंका इस वजह से जताई जा रही है, क्योंकि दो सप्ताह पहले ही एक बड़ी निशानी नजर आई थी.

Share
Advertisement
1/8
क्या आने वाली है तबाही?
क्या आने वाली है तबाही?

जून का महीन अभी आधा ही बीता है और एयर इंडिया विमान हादसा, इजरायल ईरान युद्ध और केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे के अलावा कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या कोई बड़ी तबाही आने वाली है, जिसकी निशानी भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया में नजर आ चुकी है.

2/8
क्या है तबाही की निशानी?
क्या है तबाही की निशानी?

इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु में समुद्र के किनारे मछुआरों के जाल में एक मछली फंसी थी, जिसका नाम 'ओरफिश' या 'रिबनफिश' है. इसके अलावा यह मछली ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में भी समुद्र के किनारे दिखी थी. लोग इस मछली को तबाही की निशानी मानते हैं. ऐसी मान्यता है कि जब भी ये मछली दिखती है, तब कुछ न कुछ बुरा घटता है.

3/8
क्या आने वाली है बड़ी तबाही?
क्या आने वाली है बड़ी तबाही?

12 जून को लंदन जाने के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार को टेकऑफ के कुछ मिनटों में ही क्रैश हो गया. इसके अगले दिन 13 जून को ही इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. इसके बाद लोगों में मन में डर का माहौल है. सोशल मीडिया पर लोग बड़ी अनहोनी की आशंका जता रहे थे और कई लोगों का मानना है कि इस मछली का दिखना संकट का सूचक है.

4/8
काफी दुर्लभ है ये मछली
काफी दुर्लभ है ये मछली

'ओरफिश' यानी 'रिबनफिश' काफी दुर्लभ प्रजाति की मछली है, जिसकी बनावट काफी अजीब है. लोगों के बीच इस मछली को लेकर कई मिथक और डर फैला हुआ है. इस मछली को वैज्ञानिक भाषा में रेगलेकस ग्लेसने कहा जाता है और इसकी लंबाई लगभग 30 फीट तक हो सकती है.

5/8
अजीब बनावट
अजीब बनावट

चांदी सी चमक और शरीर पर लहराते हुए रिबन जैसे स्ट्रक्चर इसको समुद्र का अजीबोगरीब जीव बनाते हैं. सिर पर लाल रंग का खास फिन इसको अलग बनाता है. ओरफिश या रिबनफिश आमतौर पर तो गहरे समुद्र के अंदर ही रहती हैं, लेकिन जब भी यह समुद्र के किनारे सतह पर आ जाती है तो लोगों में डर पैदा हो जाता है.

6/8
ओरफिश और प्रलय
ओरफिश और प्रलय

जापान की कई लोककथाओं में भी ओरफिश का जिक्र होता है और कहा जाता है कि समुद्र के नीचे भूकंप के झटकों की वजह से यह मछली सतह पर आ जाती है.

7/8
2011 में मची थी बड़ी तबाही
2011 में मची थी बड़ी तबाही

'ओरफिश' यानी 'रिबनफिश' मछली जापान में साल 2011 में देखी गई थी. इसके बाद जापान में भयानक भूकंप और सुनामी आई थी. लोगों का मानना है कि इस मछली के दिखने के बाद बड़े भूकंप की घटनाएं होती हैं. इसी तरह की घटनाएं मैक्सिको में भी हो चुकी हैं, जब बड़े भूकंपों से पहले ओरफिश के दिखने की खबरें सामने आई थीं.

8/8
ओरफिश पर वैज्ञानिक तथ्य
ओरफिश पर वैज्ञानिक तथ्य

हालांकि, ओरफिश के दिखने और हादसे को लेकर किसी तरह के वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद नहीं हैं. साल 2019 में किए गए एक सर्वे में भी ओरफिश के दिखने और भूकंप के बीच कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया. वैज्ञानिकों का मानना है कि ओरफिश का किसी शकुन या अपशकुन से कोई लेना-देना नहीं है. वैज्ञानिकों का मानना है कि जब ओरफिश बीमार होती है या कभी रास्ता भटक जाती है, तब सतह पर आ जाती है और समुद्र तट पर आने के बाद इसकी मौत हो जाती है. (Disclaimer: Zee News इस तरह की तबाही या अनहोनी की पुष्टि नहीं करता है. इस खबर को लिखने में सामान्य जानकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स की मदद ली गई है.)





Read More