trendingPhotos2811023
PHOTOS

India Largest States: भारत के 5 सबसे बड़े राज्य कौन से हैं? यहां देखें लिस्ट

Largest States of India: देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. ऐसे में चलिए हम आपको क्षेत्रफल के हिसाब से देश के 5 सबसे बड़े राज्यों के बारे में बताते हैं. 

 

Share
Advertisement
1/5
राजस्थान
राजस्थान

क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जो 342,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. राजस्थान को राजाओं की भूमि के रूप में भी जाना जाता है, जिसकी राजधानी जयपुर है. 

 

2/5
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जो  308,252 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इसकी राजधानी भोपाल है. मध्य प्रदेश को देश का दिल भी कहा जाता है, क्योंकि ये देश के बीचों बीच स्थित है. 

 

3/5
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र

क्षेत्रफल के हिसाब से महाराष्ट्र देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है, जो 307,713 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इसकी राजधानी सपनों का शहर मुंबई है और इसे भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. 

 

4/5
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश

देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है. यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इस राज्य में सबसे ज्यादा 75 जिले और 80 लोकसभा सीटें हैं. इसकी राजधानी लखनऊ है. 

 

5/5
गुजरात
गुजरात

देश का पांचवां सबसे बड़ा राज्य गुजरात है, जो 196,024 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इसकी राजधानी गांधीनगर है. गुजरात को 'भारत का गहना' भी कहा जाता है. 

 





Read More