trendingPhotos2875724
PHOTOS

सस्ते में विदेश घूमने का है सपना तो सितंबर में इन 5 जगहों का बना लें प्लान, जिंदगी भर नहीं भूलेंगे आप

Budget International Trips: सितंबर ऐसा महीना है जब आप कम खर्च में शानदार अंतरराष्ट्रीय ट्रिप कर सकते हैं. इस समय मौसम अच्छा रहता है, भीड़ कम होती है और कई जगह ऑफ-सीजन रेट मिलते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि दिल्ली से कई देश नज़दीक हैं और कुछ देशों में भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा भी मिलती है.

 

Share
Advertisement
1/5
मलेशिया
मलेशिया

सितंबर मलेशिया घूमने का बेहतरीन समय है क्योंकि इस समय मानसून शुरू होने से पहले का सुखद मौसम और कम भीड़ मिलती है.

क्या देखें: कुआलालंपुर में पेट्रोनास टावर्स, इस्लामिक आर्ट्स म्यूजियम, और बाटू गुफाएं.

खाना: Jalan Alor की स्ट्रीट फूड गली में कम दाम में बेहतरीन स्वाद.

खर्चा: फ्लाइट – ₹15,000 से ₹20,000, ई-वीज़ा – ₹1,500, डेली बजट – ₹2,000 से ₹3,000

 

2/5
श्रीलंका
श्रीलंका

श्रीलंका में सितंबर के महीने में बीच शांत रहते हैं और होटल सस्ते मिलते हैं.

क्या देखें: कोलंबो की कॉलोनियल बिल्डिंग्स, कंडी की पहाड़ियां, गॉल का तटीय इलाका.

बीच: उनावटुना और मिरिस्सा पर आराम और नारियल पानी का मज़ा.

खर्चा: फ्लाइट – ₹15,000 से ₹17,000, वीज़ा – फ्री, डेली बजट – ₹2,000 से ₹3,500

 

3/5
नेपाल
नेपाल

भारत के पड़ोसी नेपाल में भारतीयों के लिए वीज़ा की ज़रूरत नहीं. सितंबर में मानसून के बाद का साफ मौसम ट्रैकिंग और घूमने के लिए आदर्श है.

क्या देखें: काठमांडू के मंदिर, पोखरा की झील, अन्नपूर्णा क्षेत्र की ट्रेकिंग.

खर्चा: फ्लाइट – ₹8,000 से ₹10,000, डेली बजट – ₹1,500 से ₹3,000.

 

4/5
वियतनाम
वियतनाम

वियतनाम में सितंबर में उत्तर में गर्मी का अंत और दक्षिण में ठंडा, सूखा मौसम शुरू हो जाता है.

क्या देखें: हनोई का टेंपल ऑफ लिटरेचर, होअन कीम लेक, हो ची मिन्ह सिटी का वॉर म्यूजियम और सैगॉन स्काइडेक.

खर्चा: फ्लाइट – ₹14,000 से ₹18,000, ई-वीजा, डेली बजट – ₹2,500 से ₹4,500.

 

5/5
थाईलैंड
थाईलैंड

थाईलैंड सस्ती फ्लाइट, शानदार बीच, मार्केट और मंदिरों के लिए मशहूर है.

क्या देखें: बैंकॉक के फ्लोटिंग मार्केट, फुकेट और क्राबी के बीच, चियांग माई का शांत माहौल.

खर्चा: फ्लाइट – ₹14,000 से ₹20,000, वीज़ा-ऑन-अराइवल, डेली बजट – ₹2,000 से ₹3,500.

 





Read More