trendingNow12705308
Hindi News >>धर्म
Advertisement

दुनिया भर के विभिन्न धर्मों में पूजी जाती हैं दुर्गा जैसी देवियां, जानें किस धर्म में किन नामों से पुकारते

Goddess Durga in Another Religion: मां दुर्गा सिर्फ एक धर्म की देवी नहीं हैं. वो एक शाश्वत शक्ति की प्रतिनिधि हैं, जो हर सभ्यता में अलग-अलग नामों और रूपों में पूजी जाती रही हैं. आइए जानते हैं कि अलग-अलग धर्मों में मां दु्र्गा को किस रूप में पूजा जाता है.

दुनिया भर के विभिन्न धर्मों में पूजी जाती हैं दुर्गा जैसी देवियां, जानें किस धर्म में किन नामों से पुकारते
Dipesh Thakur|Updated: Apr 04, 2025, 11:34 AM IST
Share

Goddess Durga Around World: दुनिया की लगभग हर प्राचीन सभ्यता में एक ऐसी देवी की अवधारणा रही है जो शक्ति, रक्षा और विनाश का स्वरूप होती हैं- बिल्कुल मां दुर्गा की तरह. चाहे वह ग्रीस की अथेना हों, मिस्र की सेखमेत, या जापान की अमातेरासु- हर संस्कृति ने एक 'मां' रूपी शक्ति को पूजा है. ये दिव्य शक्तियां संकट में साथ देती हैं और अंधकार में प्रकाश बनकर उभरती हैं. आइए जानते हैं कि दुनिया भर के विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों में मां दुर्गा जैसी शक्तिशाली देवियों को किन-किन नामों से पूजा जाता है.

ग्रीक धर्म में युद्ध और बुद्धिमत्ता की देवी

अथेना (Athena)- युद्ध, ज्ञान और रणनीति की देवी. वे न्याय के लिए लड़ने वाली योद्धा थीं और उनके पास ढाल और भाला होता था- मां दुर्गा जैसी रक्षक.

आर्टेमिस (Artemis)- शिकार, जंगल और स्वतंत्रता की देवी. महिलाओं और बच्चों की रक्षक, निर्भीक और स्वतंत्र.

रोमन धर्म में बुद्धि और युद्ध की देवी

मिनर्वा (Minerva)- रोमन संस्कृति की अथेना. वे ज्ञान, कला और युद्ध की देवी थीं और रचनात्मक शक्ति की प्रतीक मानी जाती थीं.

मिस्र की पौराणिक परंपरा में उग्र और करुणामयी देवियां

सेखमेत (Sekhmet)- शेरनी का सिर रखने वाली यह देवी युद्ध और महामारी की देवी थीं. उनका तेज और उग्र रूप मां दुर्गा के उग्र स्वरूप जैसा था.

आइसिस (Isis)- प्रेम, मातृत्व और जादू की देवी. वे संकटमोचक और करुणामयी रक्षक मानी जाती थीं.

नॉर्स (वाइकिंग्स) परंपरा में योद्धाओं की रक्षक

फ्रेया (Freyja)- युद्ध और प्रेम की देवी, जो योद्धाओं की आत्माओं की संरक्षक थीं. शक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम.

ईसाई धर्म में करुणा और शक्ति का प्रतीक

वर्जिन मैरी (Virgin Mary)- यद्यपि वे युद्ध देवी नहीं हैं, फिर भी ईसाई समुदाय उन्हें प्रेम, संरक्षण और आध्यात्मिक शक्ति की प्रतीक मानता है.

बौद्ध धर्म में उग्रता और करुणा का संतुलन

पाल्डेन ल्हामो (Palden Lhamo)- तिब्बती बौद्ध धर्म की रक्षक देवी, जो उग्र रूप में अपने अनुयायियों की रक्षा करती हैं.

ग्रीन तारा (Green Tara)- करुणा और संकट से मुक्ति की देवी. शांत और सशक्त दोनों स्वरूपों में पूजी जाती हैं.

जापानी शिन्तो धर्म में ब्रह्मांड की मां

अमातेरासु (Amaterasu)- सूर्य की देवी, जो प्रकाश, जीवन और ब्रह्मांड की जननी मानी जाती हैं. वे भी रक्षक और पालनहार की भूमिका निभाती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Read More
{}{}