trendingNow12806438
Hindi News >>धर्म
Advertisement

Masik Shivratri 2025: आषाढ़ मासिक शिवरात्रि पर आराधना अधूरी न रह जाए, नोट करें पूजा सामग्री लिस्ट और महादेव के मंत्र

June 2025 Masik Shivratri Puja Samagri List: मासिक शिवरात्रि पर शिव जी की पूजा अर्चना करने का विधान है. इस दिन शिव की विशेष पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होने लगती है.

June Masik Shivratri 2025
June Masik Shivratri 2025
Padma Shree Shubham|Updated: Jun 18, 2025, 05:43 PM IST
Share

Masik Shivratri 2025 Puja Samagri List: मासिक शिवरात्रि का शिव जी की पूजा के लिए समर्पित है. यह पर्व अति पवित्र माना गया है. भगवान शिव की इस दिन विशेष पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. आषाढ़ माह में 23 जून को मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा. 

ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर महादेव की विधि विधान से पूजा करने और व्रत का संकल्प करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. शिव जी हमेशा अपने भक्त पर कृपा बनाए रखते हैं. ऐसे भक्तों के कोई भी काम रुकते नहीं. इस पूजा करते समय सभी पूजा सामग्री का होना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में मासिक शिवरात्रि पर किन सामग्री का पूजा में होना जरूरी है और किन मंत्रों का जाप कर महादेव को प्रसन्न किया जा सकता है, आइए इस कड़ी में जानें. 

मासिक शिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट
शहद, दही, देसी घी, धतूरा
फूल, बेल पत्र, चंदन
रोली, दीपक, पूजा के बर्तन
गंगाजल और शुद्ध जल

पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जाप
शिव मूल मंत्र- "ॐ नमः शिवाय॥"
रूद्र मंत्र- "ॐ नमो भगवते रूद्राय।"
रूद्र गायत्री मंत्र- "ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥"
महामृत्युंजय मंत्र- "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥"

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

और पढ़ें- Gemology: बहुत चमत्कारी है पुखराज रत्न, करता है ज्ञान भाग्य और धन में वृद्धि, जानें इसे कौन धारण करें और कौन नहीं

और पढ़ें- Astro Tips: बार बार बोलते हैं झूठ तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएंगे ये दो ग्रह, आ जाएंगे अर्श से फर्श पर

Read More
{}{}